Army Institute of Fashion and Design ने जारी किया OAT एंड WAT रिजल्ट 2023, aifd.edu.in पर करें चेक

AIFD Result 2023: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन (एआईएफडी) ने आज, 9 मई, 2023 को लिखित प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूएटी) और ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा (ओएटी) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। बता दें कि 23 अप्रैल, 2023 को परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार एआईएफडी की आधिकारिक वेबसाइट aifd.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 Army Institute of Fashion and Design ने जारी किया OAT एंड WAT रिजल्ट 2023, aifd.edu.in पर करें चेक

जिन छात्रों ने अपनी एआईएफडी वाट और ओएटी 2023 परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। उन योग्य उम्मीदवारों की सूची एआईएफडी 2023 की साइट पर जारी कर दी गई है। दरअसल, एआईएफडी परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया था - पहले भाग में ज्ञान और सामान्य तर्क पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया जबकि दूसरे भाग में स्केच, डिज़ाइन, ड्राइंग और निबंध लेखन में छात्रों का परीक्षण किया गया।

एआईएफडी रिजल्ट 2023 की जांच कैसे करें?

एआईएफडी रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: एआईएफडी की आधिकारिक वेबसाइट - aifd.edu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'OAT and WAT Results 2023' टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: योग्य उम्मीदवारों की एआईएफडी ओएटी और वाट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 4: एआईएफडी रिजल्ट पीडीएफ की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

एआईएफडी रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि बीएससी (एफएडी) कोर्स में आर्मी पर्सन के कुल 54 वार्ड और कर्नाटक के 6 सिविलियन और बीएससी (आईडीडी) कोर्स में आर्मी पर्सन के 17 वार्ड ने परीक्षा पास की है।

एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उपर्युक्त उम्मीदवारों को 20 मई, 2023 को या उससे पहले संस्थान के लिए 10,000 रुपये और छात्रावास के लिए 5,000 रुपये का भुगतान एनईएफटी / आरटीजीएस हस्तांतरण के माध्यम से प्रवेश के लिए अपना नाम पंजीकृत करने का निर्देश दिया जाता है।"

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Army Institute of Fashion & Design (AIFD) has declared the result of Written Admission Test (WAT) and Online Admission Test (OAT) today, May 9, 2023. Let us know that the candidates who appeared in the examination on April 23, 2023, can see their results by visiting the official website of AIFD at aifd.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+