AP Mega DSC Recruitment 2025: आंध्र प्रदेश ने निकाली 16,347 शिक्षक पदों पर भर्ती, शीघ्र करें आवेदन

AP Mega DSC Recruitment 2025: आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने AP Mega DSC भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह मेगा भर्ती अभियान राज्य भर में 16,347 शिक्षक पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश ने निकाली 16,347 शिक्षक पदों पर भर्ती, शीघ्र करें आवेदन

एपी मेगा डीएससी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है और 15 मई 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन कर लें।

हालांकि, वेबसाइट पर स्कूल शिक्षा और आवासीय शिक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन और रिक्तियों के लिंक उपलब्ध हैं, लेकिन कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उम्मीद है कि विभाग जल्द ही इन्हें सक्रिय करेगा।

एपी मेगा डीएसएसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाएं।
चरण 2: 'Register Now' पेज खोलें।
चरण 3: यूजर मैनुअल पढ़ें और निर्देशों को स्वीकार करें।
चरण 4: अपनी डिटेल्स दर्ज करें और 'Generate OTP’ पर क्लिक करें।
चरण 5: OTP के साथ लॉगिन कर फॉर्म पूरा करें।
चरण 6: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7: फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

एपी मेगा डीएसएसी भर्ती 2025 के आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

एपी मेगा डीएसएसी भर्ती परीक्षा 2025

इस वर्ष की DSC भर्ती परीक्षा 6 जून से 6 जुलाई 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक विवरण जैसे कि सिलेबस, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार सूचना बुलेटिन पढ़ सकते हैं।

एपी मेगा डीएसएसी भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

  • आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन और सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सरकारी दस्तावेज़ों से मेल खानी चाहिए, अन्यथा उम्मीदवार को किसी भी चरण में अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • आवेदन जमा करने से चयन की गारंटी नहीं मिलती है।
  • एपी मेगा डीएससी भर्ती 2025 के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट्स चेक करते रहें।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए, आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर विजिट करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AP Mega DSC Recruitment 2025: The School Education Department of Andhra Pradesh has started the online application process for AP Mega DSC Recruitment 2025. For which interested candidates can apply by visiting the official website apdsc.apcfss.in. This mega recruitment drive is being organized to fill 16,347 teacher posts across the state.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+