AP Inter Result 2025: कल आंध्र प्रदेश इंटर रिजल्ट resultsbie.ap.gov.in पर जारी होंगे, कैसे करें डाउनलोड

AP Inter Result 2025 Releasing Tomorrow: आंध्र प्रदेश इंटर परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणामों की घोषणा के लिए तिथि जारी कर दी है। एपी इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2025 कल, यानी 12 अप्रैल, 2025 को घोषित की जाएगी।

एपी बोर्ड इंटरमीडिए परीक्षा रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

गौरतलब हो आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) का आयोजन मार्च में किया गया था। एपी इंटर रिजल्ट 2025 कल 12 अप्रैल 2025 को बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर सुबह 11 बजे से उपलब्ध कराए जाएंगे। आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा ले चुके सभी छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट ऑनलाइन या मन मित्र द्वारा दी जाने वाली सुविधाजनक व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गईं। एपी इंटरमीडिएट बोर्ड की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पिछले 1 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त हुईं। वहीं एपी इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षाएं भी इसके तुरंत बाद यानी 3 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त हुईं। बीआईईएपी द्वारा आंध्र प्रदश के इंटर परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए बीआईईएपी इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

AP Inter Result 2025 एपी इंटर रिजल्ट कैसे चेक करें

आंध्र प्रदेश एपी इंटर परिणाम चेक करने के लिए प्रक्रिया बेहद सरल है। बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर शुक्रवार को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद छात्र अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। नीचे दिए गए आसान चरणों का इस्तेमाल कर छात्र और उनके अभिभावक एपी इंटर रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1- सबसे पहले बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाएं।
चरण 2- "एपी इंटर रिजल्ट " लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
चरण 6- एपी इंटर रिजल्ट 2025 PDF डाउनलोड करें।
चरण 7- भविष्य के संदर्भ के लिए एपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का एक प्रिंट ले लें।

एपी इंटर रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड विवरण

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को उनके स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण चेक कर सकेगे:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर / हॉल टिकट नंबर
  • जन्म तिथि
  • विषयवार प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • योग्यता स्थिति (पास/फेल)
  • ग्रेड
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AP Inter Result 2025 will be released tomorrow. Students can check BIEAP Intermediate 1st and 2nd Year results at resultsbie.ap.gov.in. Know the complete method and important details.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+