AGRICET 2023 results released: आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय ने AGRICET 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार AGRICET 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट angrau.ac.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि AGRICET 2023 परीक्षा 1 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार को अपने पंजीकरण नंबर, एग्रीसेट हॉलटिकट नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

एपी एग्रीसेट परिणाम 2023
- संगठन का नाम- आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय (एएनजीआरएयू), एपी
- परीक्षा का नाम- कृषि सामान्य प्रवेश परीक्षा (एपी एग्रीसेट - 2023)
- AP AGRICET परीक्षा तिथि- 1 सितंबर 2023
- श्रेणी- परिणाम
- AP AGRICET परिणाम जारी होने की तारीख- 7 अक्टूबर 2023 (जारी)
- आधिकारिक वेबसाइट- angrau.ac.inAP
AGRICET 2023 परिणाम कैसे करें डाउनलोड?
AGRICET 2023 परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट angrau.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "एजीआरआईसीईटी 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अब सक्षम है"।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
चरण 4: अपना लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि) दर्ज करें।
चरण 5: AGRICET 2023 परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
AGRICET 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
गौरतलब है कि आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए AGRICET 2023 आयोजित करता है। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षण AGRICET 2023 देना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











