AIIMS NORCET 8 Stage 1 Result 2025 (Out): अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET 8) के स्टेज 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रोल नंबर के अनुसार देख सकते हैं।

बता दें कि AIIMS NORCET 8 Stage 1 परीक्षा में कुल 72,462 उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दी गई थी, जिनमें से कुल 68,074 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। उपस्थित हुए उम्मीदवारों में से कुल 38,173 उम्मीदवार स्टेज 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हो पाए हैं, जिसमें से कुल 11,472 उम्मीदवारों को स्टेज 2 के लिए बुलाया गया है।
AIIMS NORCET 8 स्टेज 1 परिणाम 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
चरण 1: एम्स परीक्षा पोर्टल लिंक यानी www.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
चरण 2: महत्वपूर्ण घोषणा अनुभाग देखें।
चरण 3: “12.04.2025 को आयोजित NORCET-08 परीक्षा के चरण-I का परिणाम” पीडीएफ पर क्लिक करें
चरण 4: पीडीएफ फाइल खोलें और चरण 2 परीक्षा के लिए रोल नंबर के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की सूची देखें।
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।
AIIMS NORCET 8 स्टेज 1 परीक्षा कब हुई?
NORCET 8 के स्टेज 1 परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद अब स्टेज 1 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को स्टेज 2 परीक्षा देनी होगी।
AIIMS NORCET 8 स्टेज 2 परीक्षा कब होगी?
AIIMS NORCET 8 स्टेज 2 परीक्षा- 2 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। जिसमें की स्टेज 1 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा।
AIIMS की अधिसूचना के मुताबिक, सभी प्रावधिक रूप से चयनित उम्मीदवारों को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल (शाम 5 बजे तक) अपनी परीक्षा शहर की पसंद MyPage पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। हालांकि, संस्थान ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र का अंतिम चयन AIIMS द्वारा किया जाएगा, भले ही उम्मीदवार ने कोई विशेष शहर चुना हो।
AIIMS NORCET 8 स्टेज 2 एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
स्टेज 2 परीक्षा के लिए AIIMS NORCET 8 एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से एक सप्ताह पहले दी जाएगी।
AIIMS NORCET 8 कट-ऑफ प्रतिशत (स्टेज 1):
श्रेणी- सामान्य कट-ऑफ प्रतिशत (PWBD कट-ऑफ प्रतिशत)
- UR- 93.5335077 (45.3976555)
- EWS- 78.2853953 (47.7818257)
- OBC- 83.1213092 (40.7380204)
- SC- 80.1392602 (35.2381232)
- ST- 73.6786438 (44.6323119)
AIIMS NORCET 8 परीक्षा 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











