AIIMS MBBS Counselling 2018: 5 जुलाई से शुरू होगी पहले राउंड की काउंसलिंग, ऐसे देखें अलॉटमेंट सीट

AIIMS एमबीबीएस एंट्रेंस की पहली काउंसलिंग के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि एमबीबीएस की पहली काउंसलिंग 5 जुलाई 2018 से शुरू होने जा रही है।

By Sudhir

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) द्वारा आयोजित एमबीबीएस एंट्रेंस टेस्ट 2018 के रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीवारों द्वारा इसकी काउंसलिंग का इंतजार किया जा रहा था। आपको बता दें कि एमबीबीएस 2018 की पहली काउंसलिंग कल (5 जुलाई) से शुरू होने जा रही है। एम्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर सीटों के आवंटन रैंक के अनुसार जारी कर दिए गये है। अगर आप रैंक के अनुसार अपने परिणाम देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.org पर जाकर देखकर ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते है।

AIIMS MBBS Counselling 2018: 5 जुलाई से शुरू होगी पहले राउंड की काउंसलिंग

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) के द्वारा आयोजित एमबीबीएस एंट्रेंस टेस्ट की पहले दौर की काउंसलिंग 5 जुलाई से शुरू होगी। काउंसलिंग के समय केंडिडेट को प्रवेश पत्र, राष्ट्रीयता का सबूत, मतदाता आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन आवेदन पत्र, 12वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए) आदि की फोटोकॉपी और ओरिजिनल दस्तावेज सत्यापित करवाना अनिवार्य है। आपको बता दें कि इस साल एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 26 मई और 27 मई को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को घोषित किया गया था। इस साल एम्स के एंट्रेंस एग्जाम में 2 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की स्थापना 1956 में की गई थी। आज एम्स दिल्ली के अलावा देश के 7 अन्य शहरों में भी एम्स स्थापित किए गये है जिनमें एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स जोधपुर, एम्स पटना, एम्स रायपुर, एम्स ऋषिकेश और एम्स दिल्ली एक्सटेंशन झज्जर आदि है।

अलॉटमेंट सीट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.org पर जाएं।

स्टेप-02
फिर इंपोर्टेंट एनाउंसमेंट में सीट अलॉटमेंट नोटिस संस्था 41/2018 पर क्लिक करें।

स्टेप-03
आपके सामने एक पीडीएफ फाईल खुलेगी।

स्टेप-04
अब CTRL+F कर अपना रोल नंबर इंटर करें।

स्टेप-05
पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- NCERT RIE CEE 2018: जारी हुए RIE CEE-2018 के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AIIMS एमबीबीएस एंट्रेंस की पहली काउंसलिंग के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि एमबीबीएस की पहली काउंसलिंग 5 जुलाई 2018 से शुरू होने जा रही है। A notice has been issued for the first counseling of MBBS by AIIMS, Let me tell you that the first counseling of MBBS is going to start from July 5, 2018. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+