AIIMS INI SS January 2024 Results Declared: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने जनवरी 2024 सत्र के लिए डीएम, एमसीएच, एमडी-अस्पताल प्रशासन पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय महत्व संस्थान सुपर-स्पेशियलिटी (आईएनआई-एसएस) परीक्षा परिणाम की घोषणा की है।

आपको बता दें कि जो भी उम्मीदवार 28 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना एम्स आईएनआई एसएस परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इसमें कहा गया है कि चरण 1 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए विभागीय मूल्यांकन तिथि और समय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर घोषित किया जायेगा।
किन किन एम्स में पाठ्यक्रम के लिए आयोजित की गई परीक्षा
एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा 2024 एम्स दिल्ली और सभी नए एम्स, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) पुडुचेरी, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़, निम्हांस बेंगलुरु और श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी) तिरुवनंतपुरम, में सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
AIIMS INI SS January 2024 Results Declared रिजल्ट की जांच के लिए सीधा लिंक
एम्स आईएनआई एसएस परिणाम 2024 की जांच कैसे करें
नीचे दिये गये चरणों का पालन कर सभी उम्मीदवार एम्स आईएनआई एसएस परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। इन चरणों का पालन कर आप एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट 2024 की हार्ड कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स आईएनआई एसएस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए चरण निम्नलिखित हैं-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर लॉग ऑन करें
चरण 2: होमपेज पर दिये गये "जनवरी 2024 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशियलिटी (आईएनआई-एसएस) प्रवेश परीक्षा में अनंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की रोल नंबर वार सूची" लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: रोल नंबर के साथ पीडीएफ फाइलें प्रदर्शित की जायेंगी
चरण 4: अपने रोल नंबर के अनुसार नतीजे ध्यान से जांचें
चरण 5: एम्स आईएनआई एसएस परिणाम 2024 की सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
AIIMS INI SS January 2024 Results Released
एम्स आईएनआई एसएस परिणाम 2024 के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार ने डीएम-बाल चिकित्सा हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी, डीएम-फॉरेंसिक मनोचिकित्सा और डीएम-इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लिए आवेदन नहीं किया है। संस्थान ने बताया, "यह परिणाम आईएनआई-एसएस के लिए ऑनलाइन आवेदन में उम्मीदवारों द्वारा विस्तृत पात्रता, श्रेणी प्रमाण पत्र, प्रायोजन प्रमाण पत्र आदि के संबंध में किसी भी जांच के बिना प्रदान की गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है।"
आधिकारिक बयान के अनुसार, आवेदन में गड़बड़ी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी। उक्त जानकारी के साथ प्रकाशित एम्स आईएनआई एसएस परिणाम अस्थायी प्रकृति के हैं। संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि "सभी एम्स के लिए विज्ञापित सीटों की संख्या का तीन (3) गुना या सभी आईएनआई के लिए विज्ञापित सीटों की कुल संख्या का (2) दो गुना, जो भी अधिक हो, वह होगा पाठ्यक्रम से संबंधित विभागीय मूल्यांकन (20 अंक) के लिए बुलाया जायेगा, जिसके लिए उम्मीदवार ने सभी एम्स के लिए संबंधित विभाग में केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड के माध्यम से आवेदन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











