AIIMS CRE Admit Card 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ने घोषणा की है कि एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (सीआरई) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज ही जारी किए जाने की उम्मीद है। बता दें एम्स सीआरई परीक्षा 2025 आगामी 26 से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाने वाली है। एम्स भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अपने एम्स हॉल टिकट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि इस आगामी एम्स में कॉमन रिक्रूटमेंट भर्ती परीक्षा का उद्देश्य ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियों को भरना है।इस एम्स भर्ती अभियान से सटीक तौर पर 4,576 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। एम्स सीआरई भर्ती 2025 के तहत भरे जाने वाले पदों में सहायक इंजीनियर, नर्सिंग अधिकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और कई अन्य पद शामिल हैं।
कैसे डाउनलोड करें एम्स सीआरई एडमिट कार्ड?
परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के इच्छुक लोगों के लिए एम्स सीआरई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है। नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपने एम्स भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले आवेदकों को aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर पाए जाने वाले "रिक्रूटमेंट" सेक्शन पर जाएं
चरण 3: कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (एम्स सीआरई 2025) के लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन सहित परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी वाले पेज पर रिडिरेक्ट किया जाएगा।
चरण 5: एम्स सीआरई हॉल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 6: विवरण भरें।
चरण 7: एम्स सीआरई प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











