AIBE 19 Answer Key 2025: एआईबीई XIX अंतिम उत्तर कुंजी हुई जारी, आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड, Link

AIBE 19 Answer Key (OUT): एआईबीई 19 फाइनल आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को लिए अच्छी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 19 अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी आज 6 मार्च 2025 को जारी कर दिया है। एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

AIBE XIX अंतिम आंसर-की 2024 कैसे डाउलोड करें

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 19 अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से अपने एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग कर एआईबीई 19 फाइनल आंसर-की चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एआईबीई 19 परीक्षा 2024 बीते 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से एआईबीई 19 अलग-अलग कानूनी विषयों पर 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के बाद 28 दिसंबर 2024 को एआईबीई 19 अनंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई। इससे उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का प्रारंभिक मूल्यांकन करने का मौका मिला। एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए 30 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक एक आपत्ति विंडो खोली गई थी। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 500 रुपये का शुल्क देकर अनंतिम उत्तरों के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर मिला। एआईबीई 19 उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने से पहले विशेषज्ञों के एक पैनल ने इन आपत्तियों की समीक्षा की।

AIBE 19 Answer Key 2025 Direct Link

AIBE XIX Final Answer Key कैसे डाउलोड करें

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। एआईबीई 19 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि यह प्रक्रिया बहुत सरल है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 19 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है। इन स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार आसानी से अपने एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "AIBE XIX Final Answer Key 2024" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में फाइनल आंसर की खुल जाएगी।
स्टेप 4: आंसर की को ध्यान से चेक करें और अपने उत्तरों को मिला कर देख लें।
स्टेप 5: एआईबीई 19 फाइनल आंसर-की डाउनलोड करें
स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट ले लें।

बता दें कि बार काउंसिल ने परीक्षा से कुल 28 प्रश्न वापस लेने का फैसला किया। इस फैसले का असर टेस्ट पेपर के सभी चार सेटों पर समान रूप से पड़ा। इसमें A, B, C और D लेबल वाले प्रत्येक सेट से 7 प्रश्न वापस लिए गए। ऐसा कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परीक्षा के लिए समग्र स्कोरिंग और मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित करता है। एआईबीई 19 फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसमें अब कोई आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती, क्योंकि यह अंतिम उत्तर कुंजी है। यदि कोई प्रश्न हटा दिया गया है या उत्तर बदला गया है, तो संशोधित स्कोर उसी के अनुसार अपडेट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

AIBE XIX Final Answer Key 2024 PDF नीचे देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AIBE 19 Answer Key Released! Candidates can download AIBE 19 final answer key by visiting allindiabarexamination.com. Know the process to download the answer key and information about filing objections.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+