AIBE 17 Result 2023: आंसरशीट रीचेकिंग प्रक्रिया 5 मई से शुरू, जानिए अन्य डिटेल्स

AIBE 17 Result 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया या बीसीआई ने 5 मई 2023 से अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 2023 परिणाम से नाखुश उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट की रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार एआईबीई रिजल्ट 2023 पर रीचेकिंग के लिए अपना आवेदन केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

AIBE 17 Result 2023 आंसरशीट रीचेकिंग प्रक्रिया 5 मई से शुरू, जानिए अन्य डिटेल्स

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) की ओएमआर शीट की रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरुआत 5 मई से शुरू की जायेगी जो कि आगामी 15 मई तक चलेगी। परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर रीचेकिंग के लिए अपना आवेदन भर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को 15 मई, 2023 तक रीचेकिंग के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।

आपको बता दें कि बीते 29 अप्रैल को, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 परिणाम 2023 घोषित किया। बीसीआई ने 5 फरवरी, 2023 को अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 2023 का आयोजन किया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए 13 फरवरी को एआईबीई परीक्षा 17 की उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसके बाद एक बार फिर से संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई।

परीक्षा रिजल्ट की घोषणा के बाद अब परीक्षार्थियों को एक बार फिर से आंसरशीट की रीचेकिंग का अवसर दिया जा रहा है। इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आप बार काइंसिल ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आपको बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने अपना प्रश्न पुस्तिका सेट कोड नहीं भरा है या दो बार भरा है या गलत भरा है उनका परिणाम अस्वीकृत कर दिया गया है। बीसीआई ने निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपना नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट को रोक दिया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया, उम्मीदवारों को अधिसूचित किया जाता है कि एआईबीई परीक्षा 17 के लिए आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन केवल 5 मई से 15 मई तक ही स्वीकार किए जायेंगे। उक्त समय अवधि के बाद, फिर से जांच और अद्यतन परिणाम पंजीकृत ईमेल आईडी में भेजे जाएंगे। बार काउंसिल की ओर से जारी इस नोटिस के अनुसार, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों को रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए 200 रुपये का ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Bar Council of India or BCI has announced the commencement of the application process for rechecking of OMR sheets for candidates unhappy with the All India Bar Exam 17 2023 Result from 5th May 2023. An official notification has been issued in this regard. Candidates can submit their application for rechecking on AIBE Result 2023 through online process only.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+