AIBE 17 Answer sheet 2023 Rechecking: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसआई) ने 29 अप्रैल को अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 2023 के परिणाम जारी किए थे। जिसकी रीचेंकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 मई 2023 से शुरू की जा रही है। एआईबीई 17 परीक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट उम्मीदवार रीचेंकिंग के लिए allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एआईबीई 17 रीचेकिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दे की रिचेकिंग पोर्टल केवल 15 मई तक खुला रहेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 10 दिन का समय है। एआईबीई 17 2023 की परीक्षा की ओएमआर शीट की रीचेंकिंग के लिए बार काउंसिल द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार एआईबीई 17 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो 15 मई, 2023 तक खुली रहेगी। इसके बाद, रीचेकिंग, अद्यतन परिणाम उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
AIBE result rechecking Application Direct Link
बता दें कि भुगतान के 7 दिन के भीतर ओएमआर शीट की जांच जाएगी और उसके बाद उम्मीदवारों को रीचेकिंग के बाद प्राप्त परिणाम से अपडेट किया जाएगा। अपडेट संबंधित जानकारी सोमवार से शुक्रवार के बीच दी जाएगी।
इसके बाद पुनर्मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू होगा, जो कि उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 15 मई 2023 तक अलग अधिसूचना द्वारा अपना नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया है। ये उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनका रिजल्ट बीसीआई द्वारा नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड ना किए जाने के कारण रोका गया है।
एआईबीई 17 रिजल्ट 2023 रीचेंकिंग आवेदन शुल्क
अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 2023 के रिजल्ट घोषित होने के बाद असंतुष्ट उम्मीदवार रीचेकिंग की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर रहे हैं। ओएमआर शीट की रीचेकिंग के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही रीचेकिंग के आवेदन को स्वीकार किया जाएगा, जिसका मूल्यांकन 7 दिन के भीतर किया जाएगा।
एआईबीई 17 रिजल्ट 2023 रीचेकिंग के लिए कैसे करें आवेदन
1. रीचेकिंग के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक साइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध 'एआईबीई (17) रिजल्ट 2023 री-चेकिंग ऑफ ओएमआर शीट' के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों आवश्यक लॉगिन विवरण भरना है।
4. लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भरें।
5. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे जांचें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. शुल्क का भुगतान करने के बाद दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
AIBE result rechecking Application - Direct Link


Click it and Unblock the Notifications











