Aditya L1 Launching Date and Time: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य मिशन के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लंबे समय से सूर्य मिशन पर काम कर रहा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के चीफ ने अपनी स्पीच में अगले मिशन के बारे में बताते हुए आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग के बारे जानकारी दी थी।

बता दें कि आदित्य एल 1 भारत का पहला सूर्य मिशन है। इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल 1 लॉन्चिंग के लिए तैयार है और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा पहुंच गया है। अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश एम देसाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आदित्य एल 1 लॉन्च पैड पर तैनात है। आइए आपको बताएं लॉन्चिंग की सही तिथि के बारे में...
क्या है आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग डेट
इसरो द्वारा सूर्य मिशन आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग से संबंधित जानकारी के अनुसार आदित्य एल 1 को सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। नीलेश एम देसाई ने बताया कि आदित्य एल 1 सूर्य मिशन 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इसरो द्वारा जारी 2 सितंबर को सुबह 11:50 का समय लॉन्च के लिए तय किया गया है। जिसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जो लोग भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं वह नीचे दिए लिंक के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
आदित्य एल-1 लाइव टेलीकास्ट
अपने चंद्रयान 3 मिशन के जैसे ही इसरो आदित्य एल-1 की भी लाइव स्ट्रीमिंग करने वाला है। लोग आदित्य एल-1 लॉन्च का लाइव टेलिकास्ट इसरो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी देख पाएंगे। लाइव टेलीकास्ट पेज के लिंक लेख में नीचे दिए गए है-
इसरो वेबसाइट - isro.gov.in
इसरो फेसबुक - facebook.com/ISRO
इसरो यूट्यूब - youtube.com/watch
डीडी नेशनल टीटी चैनल
सूर्य मिशन आदित्य एल 1
आदित्य एल 1 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन है। जिसे सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लाग्रेंज बिंदु 1 यानी की एल 1 पर रखा जाएगा। इस बिंदु पर होने से आदित्य एल 1 ग्रहण और अन्य गुप्त घटनाओं से बाधित हुए बिना सूर्य के अध्ययन कर सकेगा। एल 1 प्वाइंट पृथ्वी से करीब 1.5 मिलियन दूर है।
क्यों एल 1 प्वाइंट है महत्वपूर्ण
एल 1 प्वाइंट का उपयोग मिशन के लिए इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसके माध्यम से अंतरिक्ष यान द्वारा ईंधन की खपत को कम किया जा सकता है और उसे एक स्थान पर बने रहने में भी सहायता मिलेगी। गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के दौरान वस्तुओं को चलाने के लिए सेंट्रिपेटल बल की आवश्यकता होती है और इस प्वाइंट का बल उसके समान होता है। यही कारण है कि एल 1 प्वाइंट को इस मिशन को सफल बनाने के लिए चुना गया है।
आदित्य एल 1 क्या है, इस मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है, सूर्य मिशन का नाम आदित्य क्यों रखा गया, मिशन के लिए एल 1 को क्यों चुना गया, एल 1 क्या है आदि से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











