AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाली जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, 24 मई तक करें आवेदन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल - ATC) के 309 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt. 02/2025/CHQ) जारी कर दी है। जिसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 से 24 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाली जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, 24 मई तक करें आवेदन

बता दें कि यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो विज्ञान या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और एयर ट्रैफिक कंट्रोल जैसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स

• पद का नाम: जूनियर एग्जीक्यूटिव (एटीसी)
• कुल पद: 309

AAI ATC भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि

• आवेदन प्रारंभ: 25 अप्रैल 2025
• आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मई 2025
• एग्जाम फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 24 मई 2025
• परीक्षा तिथि: शीघ्र घोषित की जाएगी
• एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पूर्व

एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

• बी.एससी (फिजिक्स और मैथ्स के साथ)
• बी.ई/बी.टेक (किसी भी शाखा में, बशर्ते किसी एक सेमेस्टर में फिजिक्स और मैथ्स विषय शामिल हो)

पूर्ण पात्रता की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आवेदन के लिए आयु सीमा (24 मई 2025 के अनुसार):

• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम आयु: 27 वर्ष
• आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 2: आवेदन से पहले अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
चरण 3: सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, फोटो, सिग्नेचर आदि स्कैन करके रखें।
चरण 4: आवेदन पत्र को भरने के बाद पूर्वावलोकन (Preview) करें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही हो।
चरण 5: शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पूर्ण माना जाएगा।
चरण 6: अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य लें।

एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹1000/-
• एससी / एसटी / सभी वर्ग की महिलाएं: ₹0/-
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

गौरतलब है कि AAI द्वारा जारी यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो देश की हवाई सेवाओं में तकनीकी भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और अपने भविष्य को एक नई उड़ान दें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Airport Authority of India (AAI) has released the official notification (Advt. 02/2025/CHQ) for the recruitment of 309 posts of Junior Executive (Air Traffic Control - ATC). For which interested and eligible candidates can apply online from 25 April 2025 to 24 May 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+