PMRF 2022: जामिया के 12 रिसर्च स्कॉलर को 10 लाख की प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फेलोशिप से सम्मानित किया गया

दिल्ली के ओखला में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में एक हैं। जामिया और जामिया के छात्र अक्सर ही अपने कार्यों को लेकर खबरों में बने रहते हैं, इस बार भी कुछ वैसा ही है। हाल ही में जामिया के कुल 12 छात्रों ने प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त की है। पीछले साल कुल 6 छात्रों को ये फेलोशिप प्राप्त हुई थी। इस बार संख्या डबल होकर 12 हो गई है। इस संख्या में सबसे कमाल की बात ये है कि 50 प्रतिशत संख्या लड़कियों की है। यानि 6 लड़किया हैं जिन्होंने खुब मेहनत कर पीएमआरएफ फेलोशिप प्राप्त की है। प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फेलोशिप कुल 38 शिक्षण संस्थानों में दी जाती है। जिसमें सबसे अधिक संख्या में आईआईटी के इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इंजीनियरिंग और साइंस के क्षेत्र में लगातार जामिया का नाम आगे बढ़ रहा है।

PMRF 2022: जामिया के 12 रिसर्च स्कॉलर को 10 लाख की प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फेलोशिप से सम्मानित

प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फेलोशिप

प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फेलोशिप में चुने गए फेलो को प्राप्त होने वाली राशि-

वर्ष 1 70,000 रु.
वर्ष 2 70,000 रु.
वर्ष 3 75,000 रु.
वर्ष 4 80,000 रु.
वर्ष 5 80,000 रु.

ऊपर दी गई राशि के अलावा, प्रत्येक फेलो रिसर्च के लिए 2 लाख प्रति वर्ष का राशि के योग्य होगा। इसका अर्थ है कि पांच साल के लिए कुल 10 लाख रुपये की रिसर्च राशि।

फेलोशिप प्रोग्राम इंटीग्रेटेड कोर्स के छात्रों के लिए पीएचडी के चौथे वर्ष के अंत तक और बी.टेक के लिए पीएचडी के पांचवें वर्ष के अंत तक के लिए होता है।

पीएमआरएफ कार्यक्रम में उद्योग की भागीदारी सीएसआर फंडिंग के माध्यम से या अन्यथा उद्योग जगत को फेलो प्रायोजित करने में सक्षम बनाने के लिए तलाशी जाएगी।

जामिया की वाइस चांसलर का बयान

पीएमआरएफ फेलोशिप के लिए चुने गए जामिया के 12 छात्रों के बारे में बता करते हुए जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर कहती हैं कि "छात्रों के इस प्रदर्शन से विश्वविद्यालय में होने वाली हाई क्वालिटी रिसर्च दर्शाता है। मुझे विशेष रूप से खुशी है कि बारह छात्रों में से छह लड़कियां हैं। मुझे उम्मीद है कि यह अन्य छात्रों को विशेष रूप से विश्वविद्यालय की छात्राओं को विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा।

पीएमआरएफ के लिए चुन गए जामिया के छात्रों की सूची

नाम अध्ययन का क्षेत्र
नदीम अहमद सिविल इंजीनियरिंग
मोहम्मद एरिज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
मोहम्मद मसूद बायोटेक्नोलॉजी
गुलनाज तबस्सुम बायोटेक्नोलॉजी
आयशा ऐमन बायोसाइंसेज
सकीना मसरत फिजिक्स
मुदासिर यूनिस सोफी फिजिक्स
शाह मशीरुल आलम फिजिक्स
शैली भारद्वाज केमिस्ट्री
स्नेहा शुक्ला केमिस्ट्री
अब्दुस समद सीआईआरबीएससी 12
नुहा अबीर खान एमसीएआरएस

RBI Grade B Final Result 2022 Download Link आरबीआई ग्रेड बी फाइनल रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Jamia Millia Islamia University located in Okhla, Delhi is one of the top universities in India. Jamia and Jamia students often remain in news about their works, this time also something similar. Recently 12 students of Jamia have received Prime Minister Research Fellowship. In the List of 12 there are 6 girls who have been awarded PMRF.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+