WBPSC Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने डिवीजन इंफॉर्मेशन एंड कल्चर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 32 है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://pscwbapplication.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (WBPSC Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | डिवीजन इंफॉर्मेशन एंड कल्चर ऑफिसर |
| Organisation | पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Location | पश्चिम बंगाल |
| Salary Scale | 40,500 रूपये प्रतिमाह |
| Application Start Date | August 14, 2018 |
| Application End Date | September 4, 2018 |
| पदों की संख्या | 32 |
| आयु सीमा | 21 - 36 वर्ष |
| आवेदन फीस | 160 रूपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर चयन |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख 4 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता के रूप में किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://pscwbapplication.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Advertisement No.25/2018 (डिवीजन इंफॉर्मेशन एंड कल्चर ऑफिसर) की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
आवेदन करने के लिए ENROL YOURSELF पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आवेदन भरकर Sign Up बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब Sign In करें।
स्टेप-06
अब आपके सामने आवेदन फॉर्म होगा, जिसे भकर सबमिट करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।


Click it and Unblock the Notifications











