UPSSSC Recruitment 2018: अगर आप पॉलिटेक्निक या इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारी है और किसी सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 1477 है और ये सभी पद जूनियर इंजीनियर (UPSSSC JE Recruitment) के है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल, विद्युत, कृषि, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर आदि में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा हासिल किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है (शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें)। अगर आप इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो 30 अक्टूबर 2018 से 30 नवंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (UPSSSC Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, विद्युत, कृषि, दूरदर्शन, मैकेनिकल फोरमैन और कंप्यूटर आदि) |
| Organisation | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल, विद्युत, कृषि, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर आदि में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है (शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें)। |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| Skills Required | टेक्निकल स्किल |
| Job Location | उत्तर प्रदेश |
| Salary Scale | 9,300 - 34,800 + ग्रेड पे 4,200 रूपये प्रतिमाह |
| Application End Date | November 30, 2018 |
| पदों की संख्या | 1477 |
| आयु सीमा | 18 - 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है) |
| आवेदन फीस | 225 रूपये (एससी-एसटी- 105 रूपये, दिव्यांग- 25 रूपये) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन (UPSSSC JE Recruitment)-
अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के पद जूनियर इंजीनियर के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर 2018 से 30 नवंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











