UPSRTC Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (UPSRTC) ने संविदा आधार पर कंडक्टर/परिचालक के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 1535 है जिसमें वाराणसी- 111, हरदोई- 54, मुरादाबाद- 187, बरेली- 242, फैजाबाद- 87, अलीगढ़- 153, झांसी- 92, इलाहाबाद- 103, गोरखपुर- 310, देवीपाटन- 196 पद शामिल है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाना है, आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://ayushicomputers.org पर जाना होगा। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 30 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (UPSRTC Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | संविदा कंडक्टर/परिचालक |
| Organisation | उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (UPSRTC) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| Job Location | वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली, फैजाबाद, अलीगढ़, झांसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवीपाटन, इटावा और कानपूर |
| Application End Date | October 30, 2018 |
| पदों की संख्या | 1535 ( वाराणसी- 111, हरदोई- 54, मुरादाबाद- 187, बरेली- 242, फैजाबाद- 87, अलीगढ़- 153, झांसी- 92, इलाहाबाद- 103, गोरखपुर- 310, देवीपाटन- 196 पद शामिल है) |
| आयु सीमा | 18 - 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
| आवेदन फीस | 200 रूपये (आरक्षित वर्ग के लिए 100 रूपये) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर |
UPTET 2018: यूपीटेट-2018 एग्जाम क्रैक करने के लिए 5 जरूरी टिप्स
ऐसे करें आवेदन (UPSRTC Recruitment 2018)-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता रखते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को सिक्योरिटी के तौर पर 10,000 रूपये जमा करने होंगे और उन्हें 15 दिनों की अवैतनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलों करना होगा।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल http://ayushicomputers.org पर जाएं।
स्टेप-02
अब "आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें" पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब नियमानुसार आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप-04
अब मांगे गये डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप-05
अब सबमिट टैब पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











