अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कई पदों के लिए के आवेदन आमंत्रित किए है जिनमें आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरार, असिस्टेंट रेडियो ऑफिसर, फॉरेंसिक विभाग डायरेक्टर, कल्चर विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर, ड्रग इंस्पेक्टर और कई अन्य पद शामिल है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 18 जून 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
| पदों के नाम | आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरार, असिस्टेंट रेडियो ऑफिसर, फॉरेंसिक विभाग डायरेक्टर, कल्चर विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर, ड्रग इंस्पेक्टर और कई अन्य पद |
| आयु सीमा | 21 से 40 और 25 से 40 वर्ष (पदानुसार) |
| पदों की कुल संख्या | 1105 |
| योग्यता | सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें। |
| आवेदन फीस | जनरल ओबीसी- 105 रूपये, एससी एसटी- 65 रूपये, दिव्यांग- 25 रूपये |
| सैलरी | 15,600 - 39,100 रूपये ग्रेड पे- 5400 रूपये |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 18 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 जून 2018 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 18 जून 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाना होगा और आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको आवेदन पत्र की फोटोकॉपी और अन्य दस्तावेज की फोटोकॉपी उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पते पर 25 जून 2018 तक भेजना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











