UPPSC ESE Recruitment 2024: इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, जान लें कितनी मिलेगी सैलरी?

UPPSC ESE Recruitment 2024: क्या आप भी इंजीनियर हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। यदि हां तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग सेवा के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यूपीपीएससी इंजीनियर सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन भरने की आज अंतिम तिथि है।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आज 17 जनवरी 2025 को यूपीपीएससी ईएसई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

यूपीपीएससी ईएसई भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा-2024 के लिए आवेदन करने इच्छुक आवेदकों को आवेदन करने से पहले यूपीपीएससी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को जान लेना आवश्यक है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन संबंधी विस्तृत अधिसूचना और सीधा लिंक उपलब्द्ध हैं।

यूपीपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न संगठनों में इंजीनियर के पदों पर कुल 604 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यूपीपीएससी इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए 01 जुलाई 2024 को अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात उनका जन्म 2 जुलाई, 1984 से पहले तथा 01 जुलाई, 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

UPPSC Engineer Vacancy 2024 Notification PDF Link

UPPSC ESE Recruitment 2024 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
भर्ती का नामयूपीपीएससी इंजीनियरिंग भर्ती 2025
पद का नामइंजीनियरिंग
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या604 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिदिसंबर 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथिदिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि17 जनवरी 2025
आयु सीमा21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष
आवेदन शुल्क100 रुपये
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार
वेतन15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UPPSC ESE Vacancy 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

UPPSC ESE 2024 आवेदन कैसे करें

यूपीपीएससी ईएसई भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उम्मीदवारों के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
चरण 3: अब UPPSC ESE 2024 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करें।
चरण 4: एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
चरण 5: आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: सबमिट पर क्लिक करें
चरण 7: पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
चरण 8: आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPPSC ESE Recruitment 2024: Are you also an engineer and looking for a government job? If yes, then let us tell you that applications have been invited for various posts for engineering service in Uttar Pradesh. Today is the last date to fill the application for UPPSC Engineer Service Exam 2024.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+