UCO Bank LBO Recruitment 2025: स्थानीय बैंक अधिकारी 250 पदों पर करें आवेदन, सैलरी 85920 रु

UCO Bank LBO Recruitment 2025: बैंक की नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूको बैंक में बैंक अधिकारी पदों पर वैकेंसी निकली है। दरअसल, यूको बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूको बैंक वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

यूको बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यूको बैंक भर्ती की जानकारी दी गई। यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 250 पदों पर योग्य स्थानीय बैंक अधिकारी की भर्ती की जाएगी।

यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 नोटिफिकेशन सीधा लिंक

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। यूको बैंक भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 को बंद होगी। यूको बैंक एलबीओ वैकेंसी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए नीचे पढ़ें।

यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामयूको बैंक
भर्ती का नामयूको बैंक भर्ती 2025
पद का नामस्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ)
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या250 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिजनवरी 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथि16 जनवरी 2024
आवेदन की अंतिम तिथि05 फरवरी 2024
आयु सीमा20 वर्ष से लेकर 30 वर्ष
आवेदन शुल्क175 रुपये से लेकर 850 रुपये
चयन प्रक्रियासीबीटी, साक्षात्कार
वेतन48480 रुपये से लेकर 85920 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटucobank.com

UCO Bank LBO Recruitment 2024 Notification PDF

UCO Bank LBO Vacancy Details रिक्तियों की संख्या

यूको बैंक की ओर से स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार यूको बैंक भर्ती 2025 के तहत में 250 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण

  • गुजरात: 57 पद
  • महाराष्ट्र: 70 पद
  • असम: 30 पद
  • कर्नाटक: 35 पद
  • त्रिपुरा: 13 पद
  • सिक्किम: 6 पद
  • नागालैंड: 5 पद
  • मेघालय: 4 पद
  • केरल: 15 पद
  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश: 10 पद
  • जम्मू और कश्मीर: 5 पद

यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 पात्रता मानदंड

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता। उम्मीदवार के पास वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए और पद के लिए पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना चाहिए। यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को देखने की सलाह दी जाती है।

यूको बैंक भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

यूको बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं।
चरण 2: अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले रजिस्टर करें।
चरण 3: अपने सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
चरण 4: आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
चरण 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UCO Bank LBO Recruitment 2025 Apply for Local Bank Officer posts at ucobank.com. Find direct link, application process, eligibility, and other details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+