UCO Bank Admit Card 2025: बैंक में नौकरी के लिए यूको बैंक भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है, वे यूको बैंक एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यूको बैंक ने यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 के लिए हॉल टिकट ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए।

यूको बैंक एलबीओ भर्ती के लिए जो उम्मीदवार स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा देने वाले हैं, वे यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 18 फरवरी से 24 फरवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
गौरतलब हो कि यूको बैंक में लोकर बैंक अधिकारी लिखित परीक्षा 2025 आगामी 24 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। बैंक में एलबीओ पदों योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से प्रश्न शामिल होंगे। यूको बैंक एलबीओ भर्ती परीक्षा में कुल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में अधिकतम अंक 200 होंगे। एलबीओ लिखित परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है।
यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें
यूको बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूसीओ बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित है-
चरण 1: यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "Recruitment" या "Career" टैब पर जाएं।
चरण 3: नवीनतम नोटिफिकेशन में "LBO Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अपनी जानकारी दर्ज करें
चरण 5: कैप्चा दर्ज करें और लॉग इन करें।
चरण 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 7: स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें।
यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक


Click it and Unblock the Notifications











