SSC Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 54,953 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि SSC GD के जरिए जिन आरक्षकों की भर्ती ती जाएगी उन्हें ITBPF, BSF, CISF, CRPF और SSB में नियुक्त किया जाएगा। अगर आप SSC GD कांस्टेबल 2018 के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो 17 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (SSC Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | GD Constable (ITBPF, BSF, CISF, CRPF और SSB) |
| Organisation | स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की हो। |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Location | ऑल इंडिया |
| Application End Date | September 17, 2018 |
| पदों की संख्या | 54,953 |
| आयु सीमा | 19-23 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 17 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://ssc.nic.in पर जाना होगा और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











