SSC JE Result 2024 out: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई पेपर II परिणाम 2024 जारी कर दिया है। एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले 20 अगस्त, 2024 को एसएससी जेई पेपर I के परिणाम घोषित किए गए थे।

एसएससी जेई भर्ती चयन प्रक्रिया के तहत पेपर II परीक्षा बीते 6 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 9 से 13 दिसंबर, 2024 की अवधि के दौरान उम्मीदवारों को अपना विकल्प-सह-वरीयता ऑनलाइन जमा करने के लिए कहा गया था। परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया में पेपर II के लिए संभावित उत्तर कुंजी के बारे में उम्मीदवारों के अभ्यावेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा शामिल थी। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग तदनुसार मूल्यांकन के लिए किया गया है। परीक्षा की सूचना के प्रावधान के अनुसार पेपर- I और पेपर- II दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उपयोग अंतिम योग्यता और कट-ऑफ अंक निर्धारित करने के लिए किया गया है।"
एसएससी ने परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए हैं। अनारक्षित (यूआर) उम्मीदवारों के लिए, सीमा 30% (पेपर I के लिए 60 अंक और पेपर II के लिए 90 अंक) निर्धारित की गई है। ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए, यह 25% (पेपर I के लिए 50 अंक और पेपर II के लिए 75 अंक) है, और अन्य सभी श्रेणियों के लिए, न्यूनतम योग्यता अंक 20% (पेपर I के लिए 40 अंक और पेपर II के लिए 60 अंक) हैं।
इसके अलावा, आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और शॉर्टलिस्ट किए गए और शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। अतिरिक्त जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक एसएससी वेबसाइट पर जानकारी चेक कर सकते हैं।
एसएससी जेई भर्ती परीक्षा पेपर 2 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
चरण 3: रिजल्ट लिंक खोलें, रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगा।
चरण 4: Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें। यदि आपका नाम/रोल नंबर सूची में है, तो आप परीक्षा में सफल हुए हैं।
चरण 5: रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लें।


Click it and Unblock the Notifications











