शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने निकाली 43 पदों पर भर्ती 2023, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

Shipping Corporation of India Recruitment 2023: शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआई) ने मास्टर मेरिनर्स/चीफ इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.shipindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने निकाली 43 पदों पर भर्ती 2023, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

बता दें कि शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। इसलिए जो उम्मीदवार मास्टर मेरिनर्स/चीफ इंजीनियर पद के लिए इच्छुक हैं, उन्हें शीघ्र ही इसके लिए आवेदन करना होगा।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023: रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 43 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 17 रिक्तियां मास्टर मेरिनर के पद के लिए और 26 रिक्तियां चीफ इंजीनियर के पद के लिए हैं।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023: पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को मास्टर्स एफजी सीओसी/एमईओ क्लास I सीओसी प्राप्त करने के बाद कम से कम 3 साल का समुद्री समय पूरा करना चाहिए, जिसमें से कम से कम 2 साल का समुद्री समय मास्टर या मुख्य अभियंता के मूल रैंक में होना चाहिए।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023: आयु सीमा

एससीआई भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023: आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।
  • SC/ST/PwBD/ExSM के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी: शॉर्ट-लिस्टिंग और साक्षात्कार।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट http://www.shipindia.com पर जाएं।
चरण 2- एससीआई भर्ती अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें, रिक्ति का पूरा विवरण पढ़ें।
चरण 3- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
चरण 4- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन पत्र में अपना पूरा विवरण भरें।
चरण 5- अंतिम सबमिट बटन सबमिट करने से पहले अपने भरे हुए आवेदन पत्र को दोबारा जांच लें।
चरण 6- अब अपने सभी स्कैन दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7- और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8- शुल्क के भुगतान के बाद, आवेदन फॉर्म की स्लिप सेव करकर रखें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Shipping Corporation of India Recruitment 2023: Shipping Corporation of India Limited (SCI) has invited applications for recruitment to the post of Master Mariners/Chief Engineer. For which interested and eligible candidates can apply online through the official website www.shipindia.com.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+