Body Language Tips For Interview: अगर आप कोई इंटरव्यू फेस करने जा रहे तो आप जानते ही होंगे कि न चाहते हुए भी घबराहट आपको घैर लेती है। कोई शख्स कितना ही सेल्फ कॉन्फिडेंट हो लेकिन इंटरव्यू के समय उसे भी थोड़ा डर तो लग ही जाता है। दरअसल इंटरव्यू में आपके एजुकेशन और फील्ड के नॉलेज के अलावा आपकी बॉडी लैंग्वेज को भी देखा जाता है। बॉडी लैंग्वेज नॉनवर्बल कम्युनिकेशन होता है जो आपकी आदतों, सोच, स्वभाव और मन की स्थिति से पैदा होता है। अगर आप चाहते है कि इंटरव्यू में कांफिडेंट दिखे तो आपको अपने बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना होगा। आपके बॉडी लैंग्वेज से आसानी से पता लग जाता है कि आप कॉन्फिंडेंट है या घबराए हुए है। यहां पर आज हम कुछ टिप्स देने जा रहे है जिनकी मदद से आप पहले से कही ज्यादा कॉन्फिडेंट हो सकते है। तो आइये जानते है बॉडी लैंग्वेज के वो टिप्स जो आपको कोई और नही बताऐगा-

1.इंटरव्यू के दौरान आपको अपने पैरों को सीधा रखना है। क्रास पैर छूपे हुए डर को बाहर लाते है। क्रॉस पैर देखकर सामने वाले को लगता है कि आप कुछ छुपा रहे है।
2.हमेशा आंखों में आंखें डालकर बातें करें, लेकिन किसी आंख में इतना भी नही देखे की वो असहज महसूस करने लगे। दूसरों की आंखों में आंखे डालकर बात करने से लगता है कि आप उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे है और उन्हें पूरा महत्व दे रहे है।
3.अपने कंधो को आरामदायक मुद्रा में ही रखें, सामने वाले से थोड़ा आगे झुककर ही बात करें। हालाँकि ज्यादा आगे झुककर बात करने से आप सामने वाले को चापलूस भी लग सकते है, इसलिए उतना ही झूके सहज मुद्रा लगे।
4.किसी भी बात पर हामी भरने के लिए गर्दन हिलाकर अपनी हामी दे, उस बात को दोहराएन नही।
5.झुककर नही बैठें, सीधे और आरामदायक मुद्रा में बैठे। अगर आप आगे की और हल्का सा झुककर बात करते है तो इसका मतलब ये है कि आप सामने वाले की बातों में इंट्रेस्ट ले रहे है वहीं पूछे की और झुककर या कुर्सी से टिककर बैठने से आप ओवरकॉन्फिडेंट लगते है।
6.कभी चेहरे के एक्सप्रेशन सीरियस नही रखें। हल्की सी इस्माइल रखने से आप ज्यादा कॉन्फिडेंट और सुंदर लगते है।
7.कभी भी बात करते हुए चेहरे को नही छूना चाहिए इससे सामने वाले का ध्यान डायवर्ट होता है।


Click it and Unblock the Notifications











