SEBI Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद ऑफिसर ग्रेड-ए के है। पदों की कुल संख्या 120 है। ये सभी पद जनरल स्ट्रीम-84, लीगल- 18, इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी- 8, सिविल इंजीनियर- 5, इलेक्ट्रिक इंजीनियर- 5 के है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड एकाउंटेंट आदि में डिग्री हासिल की है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। अगर आप इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (SEBI Recruitment 2018)-
ऑर्गनाइजेशन का नाम- सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI)
पदों के नाम- जनरल स्ट्रीम, लीगल, इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिक इंजीनियर
पदों की कुल संख्या- 120 (जनरल स्ट्रीम-84, लीगल- 18, इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी- 8, सिविल इंजीनियर- 5, इलेक्ट्रिक इंजीनियर- 5)
योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ, इंजीनियरिंग (आईटी, सिविल, इलेक्ट्रिक), चार्टर्ड एकाउंटेंट आदि में डिग्री
आयु सीमा- अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है)
आवेदन प्रक्रिया- ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर
आवेदन फीस- 850 रूपये (आरक्षित वर्ग 100 रूपये)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 30 सितंबर 2018
जॉब लोकेशन- मुंबई
सैलरी- 28,150 - 55,600 रूपये प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता तो अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
जानिए सेबी (SEBI) के बारे में-
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) एक नियामक संस्था है जिसकी स्थापना 1988 में की गई थी। सेबी को सिक्योरिटीज में निवेशकों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ सिक्यॉरिटीज मार्केट के प्रमोशन और रेग्यूलेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











