SBI Recruitment 2024 Notification OUT: क्या आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं और इसके लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर वैकेंसी निकली है। एसबीआई ने लेह एवं कारगिल वैली वाले लद्दाख और चंडीगढ़ यूटी सर्किल में जूनियर एसोसिएट्स पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
एसबीआई ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जूनियर एसोसिएट्स पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा अनुमानित रूप से जनवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। वहीं चयन प्रक्रिया के दूसरे राउंड में मुख्य परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर 2024 से शुरू हो रही है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 निर्धारित है। एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स वैकेंसी के तहत संगठन में कुल 50 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2024 के अंतर्गत पात्रता मानदंड, आयुसीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया का विवरण इस लेख में दिया जा रहा है।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2024 हाइलाइट्स
| भर्ती संगठन का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |
|---|---|
| भर्ती का नाम | एसबीआई भर्ती 2024 |
| पद का नाम | जूनियर एसोसिएट्स |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| रिक्तियों की संख्या | 50 पद |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 7 दिसंबर 2024 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 7 दिसंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 दिसंबर 2024 |
| आयु सीमा | 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 750 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI Recruitment 2024 Notification PDF
SBI Recruitment 2025 Vacancy Details रिक्तियों की संख्या
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार एसबीआई भर्ती 2024 के तहत में 50 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
SBI Vacancy पात्रता मानदंड
एसबीआई वैकेंसी के तहत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2024 को या उससे पहले हो। जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के अधीन अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं कि यदि अनंतिम रूप से चयन किया जाता है, तो उन्हें 31 दिसंबर 2024 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में अतिरिक्ता जानकारी के लिए एसबाआई की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
State Bank of India Vacancy Salary सैलरी
एसबीआई के जूनियर एसोसिएट्स पदों पर नियुक्त होने वाले योग्य उम्मीदवार को विभिन्न स्तर के अनुसार वेतन का भुगतान किया जायेगा। विभिन्न स्तर पर उम्मीदवारों को बेतन दिया जायेगा। प्रारंभिक मूल वेतन 26730 रुपये होगी। लिपिक संवर्ग के कर्मचारी का कुल प्रारंभिक परिलब्धियां वर्तमान दर पर डीए, अन्य भत्ते सहित लगभग 46,000 रुपये प्रतिमाह देय होंगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भत्ते पोस्टिंग के स्थान के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। वे समय-समय पर जारी बैंक के अनुदेशों के अनुसार विभिन्न सुविधाओं, भविष्य निधि, नई पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन (परिभाषित अंशदान लाभ), चिकित्सा, छुट्टी किराया और अन्य सुविधाओं की प्रतिपूर्ति के लिए पात्र होंगे।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट्स वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2: रजिस्टर करें।
चरण 3: आवेदन फॉर्म लिंक ढूंढें।
चरण 4: अपने सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
चरण 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7: आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।


Click it and Unblock the Notifications











