SBI PO Recruitment 2024: ग्रैजुएट हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो, यहां करें अप्लाई

SBI PO Recruitment 2024: क्या आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। यदि हां तो एसबीआई में निकली इस भर्ती सूचना को अवश्य पढ़ लें। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रोवेशनरी अधिकारी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। एसबीआई पीओ भर्ती के तहत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस संबंध में एसबीआई की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीआई प्रोबेशनरी अधिकारी पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इन पदों के लिए अपना आवेदन भर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2024: ग्रैजुएट हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो, यहां करें अप्लाई

एसबीआई नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेट बैंक भर्ती के तहत प्रोवेशनरी ऑफिसर पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसबीआई पीओ भर्ती 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2025 निर्धारित है। एसबीआई आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार, पीओ भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 8 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में कुल 600 रिक्त पदों पर योग्य प्रोवेशनरी अधिकारी की भर्ती की जाएगी। इस लेख में एसबीआई पीओ भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।

एसबीआई पीओ भर्ती 2024 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामभारतीय स्टेट बैंक
भर्ती का नामएसबीआई पीओ भर्ती 2024
पद का नामप्रोवेशनरी अधिकारी
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या600
अधिसूचना जारी होने की तिथि27 दिसंबर 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथि27 दिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि16 जनवरी 2025
आयु सीमा21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक
आवेदन शुल्क750 रुपये तक
चयन प्रक्रियाअधिसूचना देखें
आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in

SBI PO Recruitment Vacancy Details रिक्तियों की संख्या

एसबीआई पीओ भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में कुल 600 योग्य प्रोवेशनरी अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2024 Notification PDF

SBI PO Vacancy 2024 पात्रता मानदंड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एसबीआई पीए वैकेंसी के लिए एसबीआई द्वारा पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। एसबीआई पीओ अधिकारी आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विशेष विषय में भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से ग्रैजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी। वे सभी उम्मीदवार जो स्नातक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

एसबीआई प्रोवेशनरी अधिकारी भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

एसबीआई पीओ वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2: अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
चरण 3: एसबीआई आवेदन फॉर्म लिंक ढूंढें।
चरण 4: फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
चरण 5: फॉर्म के साथ मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7: आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SBI PO Recruitment 2024 for 600 vacancies is now open. Learn how to apply online at sbi.co.in, along with details on eligibility, salary, and vacancy. Check the complete application process in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+