SAI Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने जूनियर अकाउंटेंट (SAI Recruitment 2018) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 30 है। इन सभी पदों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर भर्ती होने जा रही है। अगर आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स अथवा अकाउंट में ग्रेजुएशन की डिग्री रखते है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया, नई दिल्ली के पते पर आखिरी तारीख से पहले भेजना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2018 है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | जूनियर अकाउंटेंट |
| Organisation | स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स अथवा अकाउंट में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही दो साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है। |
| Experience | 2 वर्ष |
| Job Responsibilities | अकाउंट्स |
| Job Location | नई दिल्ली |
| Salary Scale | 20,000 - 25,000 रूपये |
| Industry | स्पोर्ट्स इंडस्ट्री |
| Application End Date | August 1, 2018 |
| पदों की संख्या | 30 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 1 अगस्त 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के पते पर स्वयं जमा करना है या डाक द्वारा भेजना है। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Job Opportunities पर क्लिक करें।
स्टेप-03
उसके बाद जूनियर अकाउंटेंट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली (साई) के पते पर भेजे।
आवेदन भेजने का पता इस प्रकार है-
The Regional Director (Pers.)
Sports Authority of India
Jawaharlal Nehru Stadium Comlex
CGO Complex, East Gate, Lodhi Road
New Delhi- 110003


Click it and Unblock the Notifications











