अगर आप किसी अच्छी और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। जी हाँ अभी हाल ही में राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) ने कई पदों पर बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें कि ये सभी पद कनिष्क अनुदेशक (कोपा, मैकेनिक डीजल इंजन, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, मैकेनिक रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनर, वेल्डर, वायरमैन, कार्यशाला गणना व विज्ञान) के है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते है तो अपनी योग्यता के अनुसार जल्द ही आवेदन कर सकते है। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2018 है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) |
| पदों के नाम | कनिष्क अनुदेशक (कोपा, मैकेनिक डीजल इंजन, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, मैकेनिक रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनर, वेल्डर, वायरमैन, कार्यशाला गणना व विज्ञान) |
| पदों की कुल संख्या | 402 |
| योग्यता | ITI, BE, B.Tech, Diploma, Bsc, BCA, MCA, |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| सैलरी | पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 |
| जॉब लोकेशन | राजस्थान |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 17 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 जून 2018 |
| आयु सीमा | 20 से 40 वर्ष |
| एक्सपीरियंस | 0-2 वर्ष |
| आवेदन फीस | जनरल- 450 रूपये, ओबीसी- 350 रूपये, एससी एसटी- 250 रूपये |
| परीक्षा तिथि | सितम्बर/अक्टूबर 2018 |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है और आवेदन करना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स अपलाई करें-
स्टेप-01
सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप-02
यहां पर एक पेज खुलेगा जिसमें आपको Recruitment Advertisement पर क्लिक करना है।
स्टेप-03
एक नया पेज खुलता है आपको यहां पर Apply Online पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
यहां पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें New Registration पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म होगा जिसे भरकर सबमिट करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











