RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे में तकनीशियन के 9000+ पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें विवरण

RRB Technician Recruitment 2024 Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन की भर्ती के लिए अस्थायी समयसीमा वाला आधिकारिक नोटिस क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे में तकनीशियन के 9000+ पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें विवरण

रेलवे में तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbajmer.gov.in पर महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। आरआरबी अजमेर की ओर से आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जायेगी।

Railway Technician Recruitment 2024 रिक्ति विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती अभियान से लगभग 9000 पदों को भरा जायेगा। आरआरबी अधिसूचना फरवरी 2024 में रोजगार समाचार में प्रकाशित की जायेगी और ऑनलाइन आवेदन मार्च में शुरू किये जायेंगे। आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन अप्रैल 2024 तक समाप्त होंगे।

RRB Technician Recruitment 2024 Notification

अधिसूचना के अनुसार,आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) अस्थायी रूप से अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच आयोजित किये जायेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट की जायेगी, जो कि फरवरी 2025 में रिलीज़ होगी।

आपको बता दें कि 29 जनवरी को, आरआरबी ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि वे तकनीशियनों की भर्ती करने की योजना संबंधी विस्तृत विवरण जल्द ही जारी किये जायेंगे। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, आरआरबी वर्तमान में विशेष रूप से तकनीशियनों की भर्ती के उद्देश्य से एक और केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी करने को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

हम जल्द ही यह अधिसूचना जारी करने की योजना बना रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस आगामी अधिसूचना के संबंध में समय पर अपडेट और घोषणाओं के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर रखें।

आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों सहित अधिक विवरण, आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद करियर इंडिया पर विस्तृत रूप से प्रकाशित किया जायेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Railway Recruitment Board has released a notice regarding RRB Technician Recruitment 2024. Railway Recruitment Board has released the official notice containing the tentative deadline for the recruitment of Technician on the official website of Regional RRB. RRB Technician Recruitment 2024: railway vacancy for 9000 posts of Technician check details
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+