Rajasthan Anganwadi Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक महिला) (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 309 है। इन पदों पर वे लोग आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफ इंडिया से ओ लेवल का कंप्यूटर का डिप्लोमा, डिग्री, सर्टिफिकेट हासिल किया है। इसके अलावा इन पदों पर आंगवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो 4 अक्टूबर 2018 से 3 नवंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिसियल वेबसाइट http://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूरी देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (Rajasthan Anganwadi Recruitment 2018)-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | आंगनवाड़ी सुपरवाइजर |
Organisation | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफ इंडिया से ओ लेवल का कंप्यूटर का डिप्लोमा, डिग्री, सर्टिफिकेट हासिल किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा आंगवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष का अनुभव। |
Experience | आंगवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष का अनुभव |
Job Location | राजस्थान |
Salary Scale | वेतन मैट्रिक्स स्तर- 7 (5,200 - 20,200 + 2,400 रूपये ग्रेड पे) प्रतिमाह |
Application Start Date | October 4, 2018 |
Application End Date | November 3, 2018 |
पदों की संख्या | 309 |
आयु सीमा | 18 - 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है) |
परीक्षा तिथि | जनवरी-फरवरी 2019 (संभावित) |
आवेदन फीस | 450 रूपये (ओबीसी- 350 रूपये, एससी एसटी- 250 रूपये) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो ऑनलाइन माध्यम से 4 अक्टूबर 2018 से 3 नवंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिसियल वेबसाइट http://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/register पर जाएं।
स्टेप-02
अब Registration पर जाएं।
स्टेप-03
आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। जिसमें जानकारी एंटर करनी है।
स्टेप-04
अब रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
स्टेप-05
रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।