Railtel Recruitment 2018: अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 53 है। ये सभी पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (टेक्निकल), सीनियर मैनेजर (एनओसी प्रोसेस एंड प्रैक्टिसेस), सीनियर मैनेजर (सर्विस असोरेंस) और असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) के है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक और बीएससी की डिग्री हासिल की है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2018 है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | असिस्टेंट जनरल मैनेजर (टेक्निकल), सीनियर मैनेजर (एनओसी प्रोसेस एंड प्रैक्टिसेस), सीनियर मैनेजर (सर्विस असोरेंस) और असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) |
| Organisation | रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक और बीएससी की डिग्री |
| Job Location | मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश |
| Salary Scale | 30,000 - 2,00,000 रूपये प्रतिमाह (सभी पदों के लिए अलग-अलग) |
| Industry | रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड |
| Application Start Date | August 4, 2018 |
| Application End Date | August 18, 2018 |
| पदों की संख्या | 53 |
| आयु सीमा | अधिकतम आयु 31 - 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
| आवेदन फीस | 1200 रूपये (एससी एसटी 600 रूपये) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 04 अगस्त 2018 से 18 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.railtelindia.com पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://www.railtelindia.com पर जाएं।
स्टेप-02
अब Careers पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Current Job Openings पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब Click here to apply online for this vacancy पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब सबसे नीचे जाकर START बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब आपको सामने आवेदन फॉर्म होगा जिसे भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











