अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में प्रसार भारती ने मोनिटोरिंग कम कंटेंट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 10 है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो 31 जुलाई 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | प्रसार भारती |
| पदों के नाम | मोनिटोरिंग कम कंटेंट असिस्टेंट |
| पदों की संख्या | 10 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से जर्नलिज्म अथवा मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में से कोई एक किया हो। |
| आयु सीमा | 21 - 35 वर्ष |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2018 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| सैलरी | 25,000 रूपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर |
| आवेदन फीस | 100 रूपये (आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन फीस में छूट दी गई है।) |
| जॉब लोकेशन | नई दिल्ली |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 31 जुलाई 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र भरकर अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ निम्न पते पर भेजना है।
इस पते पर भेजे आवेदन-
असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्राम)
रूम नंबर 403, ब्रॉडकास्टिंग हाउस
एक्सटर्नल सर्विस डिवीजन
ऑल इंडिया रेडियो
पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली
110001


Click it and Unblock the Notifications











