अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर (MPCZ के अंतर्गत) ने डिप्लोमा/टेक्निशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 63 है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो 07 जुलाई 2018 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर (PDTC) |
| पदों के नाम | ग्रेजुएट अपरेंटिस और डिप्लोमा/टेक्निशियन अपरेंटिस |
| पदों की संख्या | 63 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल्स, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी में इंजीनियरिंग की डिग्री और डिप्लोमा। |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 जुलाई 2018 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर |
| सैलरी | 3,542 - 4,984 रूपये प्रतिमाह (शिष्यवृत्ति) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 7 जुलाई 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर उसे ऑफिसियल पते पर भेजना है।ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट http://www.mpcz.co.in पर जा सकते है।
आवेदन भेजने का पता इस प्रकार है-
डायरेक्टर,
पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर (PDTC)- MPCZ,
दीक्षा परिसर
गोविंदपुरा भोपाल (मध्यप्रदेश)
462023


Click it and Unblock the Notifications











