NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों की भर्ती निकाली है। एनवीएस में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये एक सुनहरा मौका है। एनवीएस ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की बंपर भर्ती निकाली है।

नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की कुल 7,500 पदों की बंपर भर्ती निकाली गई है। टीचिंग में टीजीटी शिक्षक और पीजीटी शिक्षक दोनों के पद शामिल है। जिसके लिए उम्मीदवार नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती अभियान के माध्यम से पीजीटी, टीजीटी, खानपान पर्यवेक्षक, इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर, मेस हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, व्यक्तिगत सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी और स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न की भर्ती निकाली गई है। जिसके संबंधित रिक्तियों की जानकारी लेख में नीचे दी गई है, इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी भी उम्मीदवारों के लिए विस्तार में नीचे दी गई है।
एनवीएस भर्ती 2023: हाइलाइट्स
संगठन - नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस)
पद का नाम - शिक्षण और गैर-शिक्षण विभिन्न पद
विज्ञापन संख्या - एनवीएस भर्ती 2023
रिक्तियां - 7500
आवेदन करने की अंतिम तिथि जुलाई/अगस्त 2023
आवेदन प्रक्रिया - ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in
एनवीएस भर्ती 2023: रिक्तियों की जानकारी
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) - 306
पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) - 91
पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषा) - 46
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) - 649
टीजीटी (कला) - 649
टीजीटी (शारीरिक शिक्षा) - 1244
टीजीटी (संगीत) - 649
स्टाफ नर्स - 649
खानपान पर्यवेक्षक - 637
इलेक्ट्रीशियन/प्लम्बर - 598
मेस हेल्पर - 1297
एएसओ - 55
कंप्यूटर ऑपरेटर - 8
आशुलिपिक - 49
कुल - 7500
एनवीएस भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) - एम.एससी./ एमसीए/ एम.टेक (सीएस) + बी.एड.
पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) - एम.पी.एड.
पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषा) - संबंधित विषय में पीजी + बी.एड.
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) - बीसीए/ बी.एससी (सीएस)/ बी.टेक (सीएस/आईटी) + बी.एड. + सीटीईटी
टीजीटी (कला) - ललित कला में डिग्री + बी.एड.
टीजीटी (शारीरिक शिक्षा) - बी.पी.एड.
टीजीटी (संगीत) - संगीत में डिग्री
स्टाफ नर्स - बीएससी नर्सिंग + 2.5 वर्ष का अनुभव
कैटरिंग सुपरवाइज़र - होटल मैनेजमेंट में डिग्री या आईटीआई + 10 साल का अनुभव
इलेक्ट्रिशियन/प्लंबर - आईटीआई + 2 वर्ष का अनुभव
मेस हेल्पर - 10वीं पास + 5 साल का अनुभव
एएसओ - स्नातक + 3 वर्ष का अनुभव
कंप्यूटर ऑपरेटर - बीसीए/बी.एससी./बी.टेक (सीएस/आईटी)
स्टेनोग्राफर - 12वीं पास + स्टेनो
एनवीएस भर्ती 2023: आयु सीमा
पदों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष की है। लेकिन हर पद के लिए एनवीएस ने अलग आयु योग्यता तय की है। पदों के अनुसार आयु सीमा की जानकारी इस प्रकार है -
पीजीटी (आधुनिक भारतीय भाषा) - 40 वर्ष
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) - 35 वर्ष
टीजीटी (कला) - 35 वर्ष
टीजीटी (शारीरिक शिक्षा) - 35 वर्ष
टीजीटी (संगीत) - 35 वर्ष
स्टाफ नर्स - 35 वर्ष
कैटरिंग सुपरवाइजर - 35 वर्ष
इलेक्ट्रिशियन/प्लंबर - 40 वर्ष
मेस हेल्पर - 35 वर्ष
एएसओ - 33 साल पुराना
कंप्यूटर ऑपरेटर - 30 वर्ष
स्टेनोग्राफर - 27 वर्ष
एनवीएस भर्ती 2023: वेतन
टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी पदों का वेतन अलग अलग आधार पर दिया जाता है। जैसे की टीजीटी शिक्षक के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतन दिया जाता है, तो वहीं पीजीटी शिक्षकों के लिए वेतन 47,600 रुपये से 1,51,100 के बीच का होता है। नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों की भर्ती के लिए वेतन की शुरुआत 18 हजार से 70 हजार तक की हो सकती है। वेतन पदों और उसकी योग्यता के आधार पर तय किया जाता है।
एनवीएस भर्ती 2023: सिलेक्शन प्रक्रिया
एनवीएस में भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है, जो इस प्रकार है -
लिखित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
इन चरणों को पूरा होने के बाद एनवीएस द्वारा रिजल्ट की अंतिम लिस्ट जारी की जाती है।
एनवीएस भर्ती 2023: आवेदन प्रक्रिया
चरण 1 - एनवीएस भर्ती 2023 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
चरण 2 - एनवीएस टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - उसके बाद दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 - आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5 - आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6 - अब, उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट लें और फॉर्म का पीडीएफ बनाएं।
NVS Teaching and Non Teaching Recruitment 2023 Notification PDF -


Click it and Unblock the Notifications











