अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 32 है। ये सभी पद लेथ ऑपरेटर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो 16 अगस्त 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | ट्रेड अपरेंटिस (32 पद) |
| Organisation | न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होने का साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो। |
| Experience | फ्रैशर |
| Job Responsibilities | लेथ ऑपरेटर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक |
| Skills Required | टेक्निकल |
| Job Location | तमिलनाडु |
| Industry | न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) |
| Application Start Date | July 11, 2018 |
| Application End Date | August 16, 2018 |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 16 अगस्त 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://www.npcil.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे अपने सभी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ आखिरी तारीख 16 अगस्त 2018 तक ऑफिसियल पते पर भेजना है। आवेदन भेजने से पहले इन स्टेप्स को फॉलों करना जरूरी है-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://apprenticeship.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप-02
उसके बाद न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.npcil.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
स्टेप-03
अब आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर ऑफिसियल पते पर भेजना है। जिस लिफाफे में आवेदन पत्र भेजा जा रहा है उसके ऊपर "APPLICATION FOR ENGAGEMENT OF TRADE APPRENTICE against Notice No.01/MAPS/HRM/TA/2018. जरूर लिखा होना चाहिए।
आवेदन भेजने का पता-
Manager (HRM),
HRM Section,
Nuclear Power Corporation of India Limited,
Madras Atomic Power Station,
Kalpakkam-603 102.
Kancheepuram District,
Tamilnadu.


Click it and Unblock the Notifications











