NPCIL Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, रेफ्रिजरेटर एंड एसी मैकेनिक, कारपेंटर, प्लंबर, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मैकेनिस्ट, पैंटर और शीट मेटल वर्कर आदि के है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं बोर्ड के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से 10 अक्टूबर 2018 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (NPCIL Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, रेफ्रिजरेटर एंड एसी मैकेनिक, कारपेंटर, प्लंबर, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मैकेनिस्ट, पैंटर और शीट मेटल वर्कर) |
| Organisation | न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं बोर्ड पास होने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो। |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Location | महाराष्ट्र |
| Application Start Date | September 10, 2018 |
| Application End Date | October 10, 2018 |
| पदों की संख्या | 90 (फिटर- 18, टर्नर- 04, इलेक्ट्रिशियन- 16, वेल्डर- 10, रेफ्रिजरेटर एंड एसी मैकेनिक- 03, कारपेंटर- 09, प्लंबर- 06, वायरमैन- 09, डीजल मैकेनिक- 02, मैकेनिस्ट- 05, पैंटर- 05 और शीट मेटल वर्कर- 03) |
| आयु सीमा | 16 - 24 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | आईटीआई में मिले प्राप्तांक के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवदेन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले अप्रेंटिस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.apprenticeship.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप-02
अब न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.npcil.nic.in पर जाएं।
स्टेप-03
अब HR Management पर जाकर Opportunities पर जाएं।
स्टेप-04
अब ''Notification for Engagement of Trade Apprentices.'' पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं।
स्टेप-06
आपके सामने आवेदन फॉर्म होगा, जिसका प्रिंटआउट लेलें।
स्टेप-07
अब आवेदन फॉर्म को नियमानुसार भरें और निर्धारित जगह पर फोटो लगाकर अपने सभी संबंधित दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट फोटोकॉपी ले।
स्टेप-08
अब ऑफिसियल पते पर आवेदन फॉर्म भेजे।
आवेदन भेजने का पता इस प्रकार है-
Manager (HRM),
Nuclear Power Corporation of India Limited, Tarapur Maharashtra Site,
Tarapur Atomic Power Station 1 to 4,
Dist: Palghar,
PIN: 401 504, Maharashtra.


Click it and Unblock the Notifications











