अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आज हम आपके लिए एक ऐसी भर्ती की जानकारी लेकर आए है जिसकी सैलरी लाखों रूपये में है। दरअसल अभी हाल ही में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (NMDC Limited) में भर्ती निकली है। आपको बता दें कि NMDC भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जो देश की नवरत्न कंपनियों में शामिल है। NMDC एक ऐसी कंपनी है जो खनिज अन्वेषण जैसे कामों की वजह से देश ही नही बल्कि विश्व की बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी एनएमडीसी छत्तीसगढ़ राज्य में जगदलपुर के निकट 3.0 एमटीपीए का एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित कर रही है। फिलहाल NMDC ने दिव्यांगजनों के विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत सुरक्षा, नगर प्रशासन, मानव संसाधन विकास, कार्मिक, वित्त विभाग में जूनियर एवं डिप्टी मेनेजर पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से आवेदन मंगाया गया है।
इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
पदों के नाम- | 1. जूनियर मैनेजर |
2. डिप्टी मैनेजर | |
कुल पदों की संख्या- | 11 |
पदों के अनुसार विभाग का वर्गीकरण- | 1. दिव्यांगजनों के विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत- सुरक्षा, नगर प्रशासन, मानव संसाधन विकास, कार्मिक, वित्त |
2. वित्त विभाग के लिए- वित्त | |
सैलरी- | जूनियर मैनेजर- 50,000- 1,60,000 रूपये प्रतिमाह |
डिप्टी मैनेजर- 70,000- 2,00,000 रूपये प्रतिमाह | |
योग्यता- | सिविल, मैकेनिकल, फायर एंड सेफ्टी, इंडस्ट्रियल सेफ्टी इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा |
आयु सीमा- | अधिकतम 55 वर्ष |
आवेदन करने की शुरूआत तिथि- | 20 मार्च 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि- | 14 मई 2018 |
चयन प्रक्रिया- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद छटनी की जाएगी फिर लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा, साक्षात्कार, समूह चर्चा में से किसी के आधार पर भी चयन किया जा सकता है।
कैसे करें आवदेन- इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र मंगाएं गये है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारिख से पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार कर किसी पंजीकृत डाक द्वारा, स्वयं पते पर जाकर या फिर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते है।
इस पतें पर भेजे आवेदन-
Dy. General Manager (Personnel) (R&P)
NMDC Ltd., 10-3-311/A, Khanij Bhavan,
Castle Hills, Masab Tank, Hyderabad- 500028
आवेदन पत्र यहां से करें डाउनलोड- NMDC Limited
ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें-