NHPC Recruitment 2024 Notification OUT: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। यदि हां तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, एनएचपीसी इंडिया लिमिटेड ने संस्थान में विभिन्न ट्रेनी ऑफिसर समेत अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनएचपीसी भर्ती 2024 के संबंध में राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम (एनएचपीसी) की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, एनएचपीसी ट्रेनी अधिकारी समेत अन्य पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एनएचपीसी वैकेंसी के तहत ट्रेनी अधिकारी (मानव संसाधन), ट्रेनी अधिकारी (पीआर), ट्रेनी अधिकारी (लॉ), सीनियर मेडिकल अधिकारी रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एनएचपीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ट्रेनी अधिकारी के विभिन्न पदों पर एनएचपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व विभिन्न रिक्तियों के लिए आवश्यक पात्रता शर्तों को देखने की सलाह दी जाती है।
एनएचपीसी भर्ती 2024 के तहत संस्थान में ट्रेनी अधिकारी (मानव संसाधन), ट्रेनी अधिकारी (पीआर), ट्रेनी अधिकारी (लॉ), सीनियर मेडिकल अधिकारी पदों पर कुल 118 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। एनएचपीसी भर्ती 2024 से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देखने की सलाह दी जाती है।
एनएचपीसी ट्रेनी अधिकारी भर्ती 2024 हाइलाइट्स
| भर्ती संगठन का नाम | राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम |
|---|---|
| भर्ती का नाम | एनएचपीसी भर्ती 2024 |
| पद का नाम | ट्रेनी अधिकारी एवं अन्य पद |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| रिक्तियों की संख्या | 118 पद |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 9 दिसंबर 2024 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 9 दिसंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2024 |
| आयु सीमा | 30 वर्ष से लेकर 35 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 600 रुपये + GST |
| चयन प्रक्रिया | अधिसूचना देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | nhpcindia.com |
NHPC Recruitment 2024 Notification PDF
NHPC Recruitment 2025 Vacancy Details रिक्तियों की संख्या
राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम की ओर से ट्रेनी अधिकारी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार एनएचपीसी भर्ती 2024 के तहत में 118 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए एनएचपीसी की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
- ट्रेनी अधिकारी (मानव संसाधन)- 71 पद
- ट्रेनी अधिकारी (पीआर) - 10 पद
- ट्रेनी अधिकारी (लॉ) - 12 पद
- सीनियर मेडिकल अधिकारी - 25 पद
NHPC Vacancy पात्रता मानदंड
एनएचपीसी वैकेंसी के तहत ट्रेनी अधिकारी समेत अन्य पदों पर आवेदन करने से पहले पात्रता मानंदडों को देख लेना चाहिए। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए NHPC की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
आयु सीमा
- ट्रेनी अधिकारी (मानव संसाधन)- 30 वर्ष
- ट्रेनी अधिकारी (पीआर) - 30 वर्ष
- ट्रेनी अधिकारी (लॉ) - 30 वर्ष
- सीनियर मेडिकल अधिकारी - 35 पद
एनएचपीसी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
एनएचपीसी भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में, यूजीसी नेट दिसंबर-2023/जून-2024/क्लैट (पीजी)-2024/एमबीबीएस अंकों का कुल प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। कुल प्राप्तांक के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। ट्रेनी अधिकारियों के पद के लिए पात्र उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर-2023/जून-2024/सीएलएटी (पीजी)-2024 के संबंधित पेपर में अर्हता प्राप्त करनी चाहिए और वैध अंक प्राप्त करना होगा। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
NHPC Vacancy Salary सैलरी
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एनएचपीसी भर्ती 2024 के तहत ट्रेनी अधिकारी और अन्य पदों पर चयन के बाद उम्मीदवारों को निम्न पे-स्केल के तहत वेतन का भुगतान किया जाएगा।
- ट्रेनी अधिकारी (मानव संसाधन)- ग्रेड E2 के तहत 50,000-1,60,000 रुपये तक
- ट्रेनी अधिकारी (पीआर) - ग्रेड E2 के तहत 50,000-1,60,000 रुपये तक
- ट्रेनी अधिकारी (लॉ) - ग्रेड E2 के तहत 50,000-1,60,000 रुपये तक
- सीनियर मेडिकल अधिकारी - ग्रेड E3 के तहत 60,000-1,80,000 रुपये तक
नोट- एनएचपीसी वेतन से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
एनएचपीसी ट्रेनी अधिकारी भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें
राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम में ट्रेनी अधिकारी वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
चरण 2: रजिस्टर करें।
चरण 3: आवेदन फॉर्म लिंक ढूंढें।
चरण 4: शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7: आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।


Click it and Unblock the Notifications











