NHM Assam Recruitment 2020 Apply Online / एनएचएम असम भर्ती 2020: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने असम एरिया के लिए लैब टेक्निशियन जो भर्ती निकाली है, उसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 19 जुलाई 2020 को समाप्त हो रही है। यह भर्ती कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की देखभाल के लिए केवल तीन महीने की अवधि के लिए निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है , वह 19 जुलाई तक एनएचएम असम भर्ती 2020 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनएचएम असम भर्ती 2020 पद विवरण और आयु सीमा
एनएचएम असम भर्ती 2020 के माध्यम से लैब टेक्निशियन कुल 150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों की संख्या प्रकृति में अस्थायी है और इस प्रकार भर्ती के समय भिन्न हो सकती है।
पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2020 तक 44 वर्ष तक होनी चाहिए।
एनएचएम असम भर्ती 2020 शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को असम के मेडिकल कॉलेजों से लैबोरेट्री टेक्निशियन डिप्लोमा कोर्स या क्षेत्रीय और नर्सिंग इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज, मिजोरम या इंस्टीट्यूट ऑफ श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, असम से डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में पास होना।
एनएचएम असम भर्ती 2020 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित पद के लिए साक्षात्कार / चयन परीक्षा की समय-सीमा तय समय में वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। साक्षात्कार / चयन परीक्षण के लिए कोई अलग से व्यक्तिगत पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
एनएचएम असम भर्ती 2020 आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया
चरण एक: सबसे पहले NHM असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण दो: यहां आपको Recruitment के सेक्शन में जाना होगा, और लैब टेक्नीशियन भर्ती 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा
चरण तीन: यहां आपके सामने एक विंडो खुलगी, जिसमें कई सारे ऑप्शन होंगे, आपको नियमानुसार चयन करना होगा
चरण चार: आवेदन शुल्क, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करनी होगी
चरण पांच: आवेदन फॉर्म जमा कर, प्रिंट आउट ले लें
Click Here For NHM Assam Recruitment 2020 Apply Online Direct Link
Click Here For NHM Assam Recruitment 2020 Official Notification PDF


Click it and Unblock the Notifications











