अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। जी हाँ अभी हाल ही में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत निगम लिमिटेड (MPMKVVCL) में बंपर भर्ती निकली है। आपको बता दें कि ये भर्ती कुल 25 पदों पर हो रही है जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर (डिस्ट्रीब्यूशन) के पद है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते है तो अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जून 2018 है।

इन पदों पर आवेदन करने से पहले इस जॉब वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी यहां देखें-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत निगम लिमिटेड (MPMKVVCL) |
| पदों के नाम | असिस्टेंट इंजीनियर (डिस्ट्रीब्यूशन) |
| पदों की संख्या | 25 |
| आवेदन फीस | जनरल ओबीसी- 1000 रूपये, एससी एसटी- 800 रूपये |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इलेक्टल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई या बीटेक की डिग्री |
| आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
| सैलरी | 56100 (लेवल 12) रूपये प्रतिमाह |
| एक्सपीरियंस | फ्रैशर |
| जॉब लोकेशन | भोपाल |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 03 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 02 जून 2018 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | चयन गेट स्कोर 2016, 2017 और 2018 के आधार पर होगा। |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट www.mpcz.co.in या www.mponline.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद इन स्टेप्स को फॉलों करना होगा।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप-02
उसके बाद आवेदन पर क्लिक करें।
स्टेप-03
उसके बाद मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत निगम लिमिटेड (MPMKVVCL) पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आप एक नए पेज पर होंगे।
स्टेप-05
यहां पर आप अपनी योग्यता के अनुसार पोजिशन पर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए Appply Online पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब आप एक जॉब पोर्टल पर होंगे जहां पर आपको सभी जानकारी सही-सही भरना है।


Click it and Unblock the Notifications











