MP Vyapam Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल (MP Vyapam Recruitment 2018) ने ग्रुप सी के अंतर्गत सब इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और ड्राफ्ट्समैन के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। हालाँकि ऑफिसियल नोटिफिकेशन में पदों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नही दी गई है। अगर आप इन पदों के लिए योग्यता रखते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन की करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2018 है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | सब इंजीनियर सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल और ड्राफ्ट्समैन |
Organisation | मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल (MP Vyapam Recruitment 2018) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। |
Experience | फ्रेशर |
Job Location | मध्य प्रदेश |
Application Start Date | July 27, 2018 |
Application End Date | August 10, 2018 |
आयु सीमा | 17 - 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
आवेदन फीस | 500 रूपये (आरक्षित वर्ग- 200 रूपये) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
ऑनलाइन परीक्षा तिथि | 1 और 2 सितम्बर 2018 |
ये भी पढ़ें- UGC NET Answer Key 2018: सीबीएसई ने जारी की NET 2018 की Answer Key, ऐसे करें चेक
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 27 जुलाई 2018 से 10 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल (MP Vyapam Recruitment 2018) की ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर जाना होगा और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Online Form - Group-3 Sub Engineer- Civil/Electrical/Mechanical/Draftsmen Combined Recruitment Test - 2018 Advertisement लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Online Application पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-04
अब आपको आवेदन पत्र को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।