LIC HFL Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL Recruitment 2018) ने असिस्टेंट, एसोसिएट्स और असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 300 है, जिनमें असिस्टेंट- 150 पद, एसोसिएट मैनेजर- 50 पद और असिस्टेंट मैनेजर- 100 पद शामिल है। अगर आपने किसी मान्यता संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, सीए-इंटर, एमबीए आदि किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाना है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो ऑनलाइन माध्यम से 21 अगस्त 2018 से 6 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (LIC HFL Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | असिस्टेंट, एसोसिएट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर |
| Organisation | एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL Recruitment 2018) |
| Educational Qualification | असिस्टेंट- मान्यता संस्थान से 55% अंको के साथ ग्रेजुएट एसोसिएट मैनेजर- मान्यता संस्थान से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट एवं सीए-इंटरअसिस्टेंट मैनेजर- मान्यता संस्थान से 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए PGDBA, PGDBM आदि |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Location | ऑल इंडिया |
| Salary Scale | असिस्टेंट- 22,257 रूपये प्रतिमाह एसोसिएट मैनेजर- 33,498 रूपये प्रतिमाह असिस्टेंट मैनेजर- 52,200 रूपये प्रतिमाह |
| Application Start Date | August 21, 2018 |
| Application End Date | September 6, 2018 |
| पदों की संख्या | 300 (असिस्टेंट- 150, एसोसिएट मैनेजर- 50 और असिस्टेंट मैनेजर- 100) |
| आयु सीमा | 21 - 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
| आवेदन फीस | 500 रूपये |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की इस वैकेंसी से संबंधित योग्यता रखते है तो आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। आवेदन फीस के रूप में 500 रूपये है। इन पदों पर 21 अगस्त 2018 से 6 सितंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.lichousing.com पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.lichousing.com पर जाएं।
स्टेप-02
अब आपको Careers पर क्लिक करना है।
स्टेप-03
अब Job Opportunities पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब View Detailed Advertisement Click Here पर जाएं।
स्टेप-05
पीडीएफ ऑफिसियल नोटिफिकेशन में आपको http://cgrs.ibps.in लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप-06
अब आपको Register new Complaint पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना है और ऑनलाइन फीस का भुगतान करना है।


Click it and Unblock the Notifications











