JPSC Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 1118 है। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के नियमित और बैकलॉग के पद है।
नियमित रिक्ति में एंथ्रोपोलॉजी, बंगला, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनोमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, जियोलॉजी, हिंदी, हिस्ट्री, हो, होम साइंस, खरिया, खोरठा, कुरमाली, कुरुख, मैथमेटिक्स, मुंडारी, नागपुरी, ओरिया, पंचपर्गानिया, फिलोसोफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, सायकोलॉजी, संस्कृत, संथाली, सोशियोलॉजी, उर्दू, जूलॉजी, म्यूजिक और बैकलॉग रिक्ति में एंथ्रोपोलॉजी, बंगला, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकनोमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, जियोलॉजी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, कुरमाली, लेबर एंड सोशल वेलफेयर, मैथिलि, मैथमेटिक्स, नागपुरी, ओरिया, फिलोसोफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, सायकोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, उर्दू और जूलॉजी के पद है। अगर आप संबंधित विषय में पीएचडी या नेट की योग्यता रखते है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2018 है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | नियमित रिक्ति- एंथ्रोपोलॉजी, बंगला, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनोमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, जियोलॉजी, हिंदी, हिस्ट्री, हो, होम साइंस, खरिया, खोरठा, कुरमाली, कुरुख, मैथमेटिक्स, मुंडारी, नागपुरी, ओरिया, पंचपर्गानिया, फिलोसोफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, सायकोलॉजी, संस्कृत, संथाली, सोशियोलॉजी, उर्दू, जूलॉजी, म्यूजिक। बैकलॉग रिक्ति- एंथ्रोपोलॉजी, बंगला, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकनोमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, जियोलॉजी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, कुरमाली, लेबर एंड सोशल वेलफेयर, मैथिलि, मैथमेटिक्स, नागपुरी, ओरिया, फिलोसोफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, सायकोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, उर्दू और जूलॉजी। |
Organisation | झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों से मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी अथवा नेट क्वालिफाई होना जरूरी है। |
Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
Job Responsibilities | टीचिंग |
Job Location | झारखण्ड |
Salary Scale | 15,600-39,100 + AGP- 6,000 (अपुनरीक्षित) |
Industry | झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) |
Application End Date | August 31, 2018 |
पदों की संख्या | 1118 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया | इन सभी पदों पर क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। |
आवेदन फीस | 600 रूपये (आरक्षित वर्ग- 150 रूपये) |
आयु सीमा | अधिकत 50 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 31 अगस्त 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर अपने सभी डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा झारखण्ड लोक सेवा आयोग के पते पर आखिरी तारीख से पहले भेजे।
आवेदन भेजने का पता-
परीक्षा नियंत्रक,
झारखण्ड लोक सेवा आयोग
सर्कुलर रोड़
रांची- 834001