Indian Air Force Bharti Rally 2018: जो युवा भारतीय वायु सेना में अपना भविष्य तलाश रहे है उन लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारतीय वायु सेना विभिन्न राज्यों में ग्रुप एक्स और वाय ट्रेड्स के पदों पर भर्ती के लिए रैलियों का आयोजन करने जा रहा है। जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में करियर बनाना चाहते है वे इस भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

आपको बता दें कि वायु सेना हर साल युवाओं की भर्ती के लिए देश के विभिन्न राज्यों में भर्ती रैली का आयोजन करता है। इस बार भी वायु सेना कई पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन करने जा रहा है। ये भर्ती रैली टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल के कई पदों पर भर्ती के लिए होने जा रही है। अगर आपने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) कक्षा पास की है तो इस भर्ती रैली में भाग ले सकते है। इस भर्ती रैली में वे ही युवा भाग ले सकते है जिनका जन्म 14 जुलाई 1998 से 26 जून 2002 (दोनों दिन शामिल) बीच हुआ है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक क्षमता जाँच में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आइये जानते है कहाँ-कहाँ होने जा रही है भर्ती रैली-
1.असम वायुसेना भर्ती रैली 2018-
असम में 1 सितंबर 2018 से 5 सितंबर 2018 तक एयरमेन के पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरूष जो भारतीय अथवा नेपाली है और असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर राज्यों में रहते है। ग्रुप Y के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन वायुसेना स्टेशन बोरजहर, गुवाहाटी,असम में आयोजित की जाएगी। ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें-
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018, असम
2.बैरकपुर वायु सेना भर्ती रैली 2018-
बैरकपुर में 25 से 30 सितंबर 2018 के बीच रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सिक्किम राज्यों के नामित जिलों से अविवाहित पुरुष जो कि भारतीय या नेपाली है हिस्सा ले सकते है। ये भर्ती ग्रुप Y नॉन टेक्निकल के लिए भर्ती परीक्षा 4 एएससी (पाल्टा गेट के पास), वायुसेना स्टेशन बैरकपुर, 24 परागण (उत्तर), पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएगी। ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें-
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018, बैरकपुर
3.संबलपुर वायु सेना भर्ती रैली 2018-
यहां पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर 2018 के बीच किया जाएगा। भर्ती रैली का आयोजन वीएसएस स्टेडियम, संबलपुर ओडिशा में किया जाएगा। ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखने के क्लिक करें-
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018, संबलपुर


Click it and Unblock the Notifications











