IIT Gandhinagar Recruitment 2018: अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में आईआईटी गाँधीनगर ने जूनियर रिसर्च फेलो के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 3 है। जूनियर रिसर्च फेलो के ये सभी पद जिओ टेक्निकल इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन ऑफ जिओ सिंथेटिक्स से संबंधित है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 07 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर इंटरव्यू से भर्ती होने जा रही है, इंटरव्यू का संभावित तिथि 13 अगस्त बताई जा रही है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | जूनियर रिसर्च फेलो |
Organisation | आईआईटी गाँधीनगर |
Educational Qualification | Any candidate with 70% in B.Tech or equivalent degree in civilengineering from IITs/NITs or other such premier Institute. Thecandidate should have minimum 3 to 6 months of practicalexperience of working in similar area/kind of projects. |
Experience | फ्रेशर |
Job Responsibilities | रिसर्च |
Skills Required | सॉफ्टवेयर स्किल |
Job Location | गांधीनगर, गुजरात |
Salary Scale | 16,000 रूपये प्रतिमाह |
Industry | आईआईटी गाँधीनगर |
Application End Date | August 7, 2018 |
पदों की संख्या | 03 |
आयु सीमा | 25 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ईमेल द्वारा |
चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख (7 अगस्त 2018) तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और सीवी को ईमेल [email protected] पर भेजना है।