IBPS PO Recruitment 2018: अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-VII) के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 4102 है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 14 अगस्त 2018 से 4 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (IBPS PO Recruitment 2018)-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-VII) |
Organisation | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो। |
Experience | फ्रेशर |
Job Responsibilities | बैंकिंग ऑपरेशन्स |
Skills Required | बैंकिंग |
Job Location | ऑल इंडिया |
Industry | बैंक सेक्टर |
Application Start Date | August 14, 2018 |
Application End Date | September 4, 2018 |
पदों की संख्या | 4102 |
आयु सीमा | 20 - 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
आवेदन फीस | 600 रूपये (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी- 100 रूपये) |
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड | अक्टूबर 2018 |
प्रीलिम्स एग्जाम | 13, 14, 20 और 21 अक्टूबर 2018 |
प्रीलिम्स एग्जाम एक्सपेक्टेड रिजल्ट | अक्टूबर-नवंबर 2018 |
मैन्स एग्जाम एडमिट कार्ड | नवंबर 2018 |
मैन्स एग्जाम | 18 नवंबर 2018 |
मैन्स एग्जाम रिजल्ट | दिसंबर 2018 |
इंटरव्य के लिए कॉल लेटर डाउनलोड | जनवरी 2019 |
इंटरव्यू तिथि | जनवरी-फरवरी 2019 |
प्रोविजनल अलॉटमेंट | अप्रैल 2019 |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख से पहले इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CWE PO/MT-VII) 4102 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए 14 अगस्त 2018 से 4 सितंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब CRP PO/MT पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Apply Online पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
स्टेप-05
अब ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।