
अगर आप दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो आज हम आपके लिए गूगल में नौकरी के लिए अप्लाई करने की संपूर्ण जानकारी लेकर आए है। आपको बता दें कि गूगल में हर साल लाखों लोग जॉब के लिए अप्लाई करते है लेकिन बहुत ही कम लोगों को गूगल में नौकरी करने का मौका मिल पाता है। अभी हाल ही में गूगल ने नई नौकरियां देने का एलान किया है। गूगल टेक्निकल स्किल रखने वाले प्रोफेशनल्स को ही कंपनी में जगह देती है। गूगल की सभी नौकरियां अमेरिका के साथ ही दुनिया के दूसरे देशों में भी है। अगर आप भी गूगल में नौकरी करना चाहते है तो आपको इसकी ऑफिशियल करियर वेबसाइट careers.google.com पर क्लिक करना होगा। गूगल ने इन जॉब के लिए शर्त रखी है कि केंडिडेट्स को ग्रेजुएशन में लास्ट सेमेस्टर में होना चाहिए या फिर 6 महीने में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हो जानी चाहिए।
| योग्यता | कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट के अलावा आपको एक से ज्यादा प्रोग्रामिंग भाषा में सॉफ्टवेयर डेवलप करना भी आना चाहिए |
| आयु सीमा | फ्रेश ग्रेजुएट |
| जिम्मेदारियां | डिजाइन, डेवलप, मेंनटेन एंड इंम्प्रूव सॉफ्टवेयर |
| जॉब प्रोफाइल | आइडिया लार्ज स्केल सिस्टम डिजाइन, नेटवर्किंग और डेटा स्टोरेज, कम्प्यूटिंग, सिक्यूरिटी, नेचुरल लैंग्वेज, यूआई डिजाइन एंड मोबाइल, गूगल को ऐसे इंजीनियर्स चाहिए जो नए आइडिया जनरेट कर सके। इसके अलावा आपको गूगल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलेगा। |
सिलेक्शन प्रोसेस-
अगर आप गूगल में जॉब करने के लिए सिरियश है तो आपको गूगल के How We Hire पर जाकर सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर सकते है।
ऐसे करें गूगल में जॉब के लिए अप्लाई-
गूगल में जॉब पाने के लिए आपको गूगल की करियर वेबसाइट https://careers.google.com पर जाना होगा। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप-01
गूगल की करियर वेबसाइट पर जाने के बाद कुछ ऐसा पेज खुलेगा।
स्टेप-02
यहां पर आपको Jobs ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
स्टेप-03
Jobs पर क्लिक करने के बाद आपको वैंकेंसीज का एक पेज नजर आयेगा। जिसमें आपको देश और जॉब का नाम डालकर सर्च करना होगा।
स्टेप-04
उदाहरण के लिए हमने Software Engineer के जॉब को India में सर्च किया, जिसके बाद आपको कुछ जॉब दिखाई देंगे।
स्टेप-05
यहां पर हम पहले जॉब पर क्लिक करते है जिसके बाद आपको उस जॉब से संबंधित डिटेल नजर आएगी। आपको यहां पर APPLY पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-06
APPLY पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म के पेज खुलेगा। यहां पर आपको अपना रिज्यूमे अपलोड करना होगा और सभी डिटेल भरनी होगी। जिसके बाद आपका फॉर्म सबमिट करना होगा। अब आप उस जॉब के लिए अप्लाई कर चुके है।


Click it and Unblock the Notifications











