FCI Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद सहायक ग्रेड-III के है। पदों की कुल संख्या 03 है। इन पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत भर्ती होने जा रही है। अगर आपने मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। ये सभी पद स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत आरक्षित है। अगर आपने फूटबॉल (मेन), हॉकी (मेन) और टेबल टेनिस (विमेन) जैसे स्पोर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है या यूनिवर्सिटी लेवल पर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2018 है। इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जाएगा, आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर एफसीआई के दिए गये ऑफिसियल पते पर आवेदन भेजना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (FCI Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | सहायक ग्रेड-III |
| Organisation | फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ ही फूटबॉल (मैन), हॉकी (मैन) और टेबल टेनिस (विमेन) जैसे स्पोर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है या यूनिवर्सिटी लेवल पर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो |
| Experience | फ्रेशर |
| Skills Required | स्पोर्ट्स |
| Job Location | चेन्नई |
| Salary Scale | पे स्केल- 9,300 - 22,940 रूपये प्रतिमाह |
| Application End Date | November 12, 2018 |
| पदों की संख्या | 03 |
| आयु सीमा | 18 - 27 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | शार्टलिस्टिंग के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो ऑफलाइन माध्यम से 12 नवंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर ऑफिसियल पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजे जाने वाले लिफाफे पर " APPLICATION FOR THE POST OF ASSTT. GRADE III (GENERAL/DEPOT) UNDER SPORTS QUOTA" लिखा होना जरूरी है। आवेदन भेजने का पता इस प्रकार है-
आवेदन भेजने का पता-
The PO Bag No. 1072
Greams Road Post Office,
Thousand Lights
Chennai- 600006


Click it and Unblock the Notifications











